पंजाब

Congress Party की तरफ से किया गया चार उम्मीदवारों का ऐलान

40 Views
Congress Party Candidate of Lok Sabha Election
Congress Party Candidate of Lok Sabha Election

Congress Party Candidate : पंजाब के सभी उम्मीदवार कर दिए गए हैं ऐलान

Congress Party Candidate : कांग्रेस पार्टी की तरफ से सोमवार को पंजाब में लोकसभा चुनाव के 4 और उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया गया है। कांग्रेस पार्टी पंजाब में आठ उम्मीदवारों का पहले ही ऐलान कर चुकी थी तो सोमवार को बाकी रहते 5 में से 4 उम्मीदवारों का भी ऐलान कर दिया गया है।

कांग्रेस पार्टी की तरफ से जारी की गई उम्मीदवारों की लिस्ट में कुछ ऐसे उम्मीदवारों को भी शामिल किया गया है जो कि उक्त लोकसभा सीट से दौड़ में ही शामिल नहीं थे परंतु Congress Party की तरफ से उन्हें मैदान में उतर कर सभी को हैरान कर दिया है।

इन उम्मीदवारों को इस लोकसभा सीट से मिला टिकट

Congress Party की तरफ से पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह को लुधियाना से उम्मीदवार बनाया गया है तो सुखजिंदर सिंह रंधावा को गुरदासपुर से चुनाव में उतार दिया गया है। यहीं पर पूर्व सांसद व पूर्व कैबिनेट मंत्री विजय इंद्र सिंगला को आनंदपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है तो पूर्व कुलबीर जीरा को खडूर साहिब सीट से कांग्रेस पार्टी की तरफ से उम्मीदवार बनाया गया है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts