पंजाब

भगवंत मान की डेरा ब्यास प्रमुख पर तल्ख टिप्पणी

256 Views

जब मुलाकात करने वाले ही बन जाए जज तो ???

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राधा स्वामी डेरा ब्यास प्रमुख पर बिना नाम लिए तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा है कि कल बन जाए या फिर आज बन जाए अदालतों का तो वहां पर रब ही रखा है जहां पर मुलाकात करने वाले ही जज बन जाए।

भगवंत मान द्वारा किए गए इस ट्वीट के जरिए उनका इशारा है कि जब मुलाकात करने वाले ही जज बनकर जजमेंट देने लग जाए तो अदालतों के लिए क्या कहे ? भगवंत मान द्वारा डेरा ब्यास प्रमुख पर यह टिप्पणी उसे समय की गई है जब डेरा ब्यास प्रमुख द्वारा बीते कल विक्रम मजीठिया से मुलाकात करते हुए विक्रम मजीठिया के खिलाफ दर्ज हुए मामलों को झूठ तक करार दे दिया गया था। इसके पश्चात यह गर्मागर्मी बढ़ गई थी कि आखिरकार उनके द्वारा नशे के मामले में कथित रूप से ट्रायल फेस करने व आमदन से ज्यादा जायदाद बनाने वाले सियासत दान को क्लीन किट कैसे दी जा सकती है।

https://twitter.com/i/status/2018523061633597466
Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts