पंजाब

Punjab में ठेका सफाई सेवकों को बड़ी सौगात, वेतन बढ़कर 20,500

3 Views
Major boost for contractual sanitation workers in Punjab salary raised to 20,500
Major boost for contractual sanitation workers in Punjab salary raised to 20,500

चंडीगढ़, 27 जुलाई (ध्रुव)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली Punjab सरकार ने ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन को बड़ी राहत देते हुए उनका मासिक मानदेय बढ़ाकर 20,500 करने की घोषणा की है। यह बढ़ा हुआ मानदेय 1 अगस्त 2026 से लागू होगा। सरकार और सफाई कर्मचारी यूनियनों के बीच दिनभर चली सकारात्मक वार्ता के बाद राज्यभर में चल रही हड़ताल भी समाप्त कर दी गई।

स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में इस फैसले की जानकारी दी। बैठक में पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, पंजाब दलित विकास बोर्ड के चेयरमैन विजय दानव और यूनियन प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

1 अगस्त से मिलेगा 20,500 मासिक मानदेय

हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि शहरी स्थानीय निकायों और नगर सुधार ट्रस्टों में अनुबंध के आधार पर कार्यरत सफाई सेवकों एवं सीवरमैन को अब नियमित कर्मचारियों के परिवीक्षा काल के दौरान मिलने वाले मानदेय के बराबर 20,500 प्रति माह दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सभी नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर सुधार ट्रस्टों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वे 1 अगस्त 2026 से इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करें।

10,500 से बढ़कर 20,500 हुआ मानदेय

Punjab सरकार के अनुसार अनुबंध कर्मचारियों के वेतन में पिछले कुछ समय में लगातार बढ़ोतरी की गई है।

  • पहले मासिक मानदेय: 10,500
  • बाद में बढ़ाकर: 14,000
  • अब नया मानदेय: 20,500 प्रति माह

सरकार का कहना है कि इस निर्णय से राज्यभर के हजारों सफाई कर्मचारियों और उनके परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

Punjab सरकार से वार्ता के बाद खत्म हुई हड़ताल

स्थानीय निकाय मंत्री ने बताया कि सरकार और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच विस्तृत एवं सकारात्मक बातचीत हुई, जिसके बाद सफाई कर्मचारी यूनियनों ने अपनी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी।

उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान संवाद और सहमति से करने के पक्ष में है।

Punjab सरकार ने बरनाला घटना की जांच के लिए SIT गठित

हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि बरनाला में हाल ही में हुई घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक सफाई कर्मचारी की सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

सरकार का दावा—सम्मान और सुरक्षा दोनों प्राथमिकता

हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि सफाई सेवक शहरों की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं और सरकार उनके सम्मान, बेहतर कार्य परिस्थितियों और आर्थिक सुरक्षा के लिए लगातार कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार का उद्देश्य केवल वेतन बढ़ाना नहीं, बल्कि सफाई कर्मचारियों को सम्मानजनक कार्य वातावरण और न्याय सुनिश्चित करना भी है।

यह भी पढ़े :- Punjab School Education : देश का नंबर-1 राज्य बना

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts