पंजाब विधानसभा की तरफ से तरन तारन विधानसभा सीट को लेकर एक बड़ा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। पंजाब विधानसभा की तरफ से तरन तारन की इस सीट को खाली घोषित करते हुए चुनाव कमिश्नर को नोटिफिकेशन की कॉपी भेज दी गई है। पंजाब विधानसभा की तरफ से यह नोटिफिकेशन 27 जून 2025 को किया गया है और इस दिन से ही सीट को खाली घोषित किया गया है।
यहां पर यह बताने योग्य है कि आम आदमी पार्टी के विधायक कश्मीर सिंह सोहल तरन तारन विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे परंतु 27 जून को एक लंबी बीमारी के चलते उनकी मृत्यु हो गई थी इसके पश्चात इस विधानसभा सीट को विधानसभा की तरफ से खाली घोषित कर दिया गया है।
Previous
डी. एस. पी. के रीडर को विजीलैंस ब्यूरो ने किया रंगे हाथों काबू
Next
नगर परिषद का अकाउंटेंट रिश्वत लेता विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू