पंजाब

Bikram Majithia Drug Case: मजीठिया पूछताछ के लिए एसआईटी के सामने हुए पेश

74 Views
Bikram Majithia Drug Case
Bikram Majithia Drug Case

दी स्टेट हेडलाइंस
पटियाला, 16 जनवरी।
Bikram Singh Majithia Drug Case: पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया आज नशा तस्करी मामले की जांच के तहत डीआइजी हरचरण सिंह भुल्लर के नेतृत्व में नवगठित SIT आगे पेश होने पहुंचे। पेश होने से पहले उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की और कहा कि जब मुख्यमंत्री Bhagwant Mann की बारी आएगी तो उन्हें एक-एक करके भगाया जाएगा। यदि उन्हें अंदर भेजना है तो मुख्यमंत्री को एक और झूठा दस्तावेज दाखिल करना चाहिए। Bikram Majithia Drug Case

इस टीम में शामिल धूरी के एसपी याेगेश शर्मा के बारे में बात करते हुए मजीठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विशेष तौर पर अपने पसंदीदा अधिकारी को SIT में शामिल किया है ताकि वह उन्हें पल-पल की जानकारी देते रहें। इस मौके पर भारी संख्या में अकाली कार्यकर्ता पहुंचे और पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये। एसआईटी उनसे लगातार पूछताछ कर रही थी। Bikram Majithia Drug Case

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts