पंजाब

बाहर आएंगे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख इतने दिन की मिली फरलो

46 Views
Dera Sacha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim Singh
Dera Sacha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim Singh

Dera Sacha Sauda: सुनारिया जेल से उत्तर प्रदेश के बागपत डेरे में जाएंगे देर प्रमुख

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
Dera Sacha Sauda के प्रमुख Gurmeet Ram Rahim Singh को एक बार फिर से जेल से फरलो मिल गई है उनकी तरफ से 60 दिन की फरलो मांगी गई थी जबकि जेल प्रशासन की तरफ से 50 दिन की फरलो मंजूर की गई है। Dera Sacha Sauda के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह शनिवार सुबह सुनारिया जेल से छुट्टी पर बाहर आ सकते हैं और वह इसके तुरंत पश्चात उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित डेरा सच्चा सौदा के आश्रम में जाएंगे जहां पर वह अगले 50 दिन रहने वाले हैं।

इस बार भी नहीं मिली सिरसा आने की इजाजत

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इस फरलो पर सिरसा आना चाहते थे परंतु उन्हें इस बात की इजाजत नहीं मिली है जिसके चलते ही उन्हें अपने हैडक्वाटर डेरा सच्चा सौदा सिरसा जाने की जगह बागपत के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में ही जाने की इजाजत दी गई है जिस कारण एक बार फिर से उन्हें उत्तर प्रदेश में ही रहना होगा। इस से पहले भी वोह जितनी बार रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आये है तो उन्हें उत्तर परदेश में ही भेजा गया है। यहा पर यह भी बताना जरुरी है कि डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह जी को पिछले साल नवम्बर में भी फरलो मिली थी तो अब जनवरी में एक बार फिर से फरलो मिल गयी है ।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts