पंजाब

लाशों पर राजनीति कर रही भाजपा : Kuldeep Dhaliwal

7 Views
BJP doing politics on corpses says Kuldeep Dhaliwal
BJP doing politics on corpses says Kuldeep Dhaliwal

गुलजार सिंह की मौत पर BJP के प्रदर्शन को लेकर Kuldeep Dhaliwal का हमला

चंडीगढ़, 10 सितंबर (ध्रुव)। आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक Kuldeep Dhaliwal ने गांव तूर बंजारा में गुलजार सिंह की मौत के मामले को लेकर भाजपा नेताओं पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस दुखद घटना को राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है।

Kuldeep Dhaliwal ने कहा कि भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों और अन्य नेताओं का गांव तूर बंजारा पहुंचकर गुलजार सिंह की मौत पर प्रदर्शन करना राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने भाजपा नेताओं पर ‘लाशों पर राजनीति’ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब के लोगों ने इस तरह की राजनीति को स्वीकार नहीं किया है।

AAP नेता के मुताबिक, भाजपा नेताओं को गांव में स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि लोगों ने काले झंडे दिखाए और भाजपा नेताओं को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया।

‘मान सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी रही’ : Kuldeep Dhaliwal

Kuldeep Dhaliwal ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने गुलजार सिंह के परिवार के साथ खड़े होकर मामले में कार्रवाई की। उन्होंने दावा किया कि आरोपियों के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज किया गया और उन्हें जेल भेजा गया।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी गई है और परिवार के बच्चे को सरकारी नौकरी भी दी गई है।

भाजपा पर किसान आंदोलन और नशे को लेकर निशाना

धालीवाल ने भाजपा पर किसान आंदोलन के दौरान पंजाब के किसानों के साथ अन्याय करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने दावा किया कि किसान आंदोलन के दौरान 750 पंजाबियों की जान गई और केंद्र ने राज्य के विकास फंड रोक दिए।

उन्होंने अकाली दल और भाजपा पर पंजाब में नशे और गैंगस्टरवाद को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया। धालीवाल ने कहा कि मौजूदा भगवंत मान सरकार नशा तस्करों और ड्रग माफिया के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।

‘लाशों पर राजनीति नहीं होगी’ : Kuldeep Dhaliwal

AAP विधायक ने कहा कि गांव में लोगों द्वारा काले झंडे दिखाकर भाजपा नेताओं का विरोध किया जाना इस बात का संदेश है कि पंजाब में लाशों पर राजनीति स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पार्टी अपनी गतिविधियों में बदलाव नहीं करती तो आने वाले दिनों में उसे लोगों के और कड़े विरोध का सामना करना पड़ सकता है। धालीवाल ने कहा कि भगवंत मान सरकार की नशे के खिलाफ कार्रवाई तब तक जारी रहेगी, जब तक पंजाब को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल नहीं हो जाता।

यह भी पढ़े :- Arvind Kejriwal बोले, पंजाब ही नशे के खिलाफ निर्णायक युद्ध लड़ रहा

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts