पंजाब

इस गाँव में लगे भाजपा No Entry के फ्लेक्स

41 Views
Kisan Andolan
Kisan Andolan

Kisan Andolan: पंजाब हरियाणा बॉर्डर पर लगातार किसानों की तरफ से केंद्र सरकार के खिलाफ संगर्ष किया जा रहे हैं। संघर्ष को लेकर संगरूर के गांव नमोल में किसानों ने गांव के हर कोने पर बीजेपी के पूर्ण बायकाट के फ्लेक्स लगा दिए गए हैं। किसानों का कहना है कि बीजेपी हमारे नौजवानों की हत्यारी है उनका कोई भी नेता अगर गांव में आएगा उसके लिए वह खुद जिम्मेदार होगा। किसानों ने कहा कि मोदी सरकार हमें दिल्ली नहीं आने देना चाहती और अब हम अपने गांव में उन्हें नहीं आने देंगे। Kisan Andolan

Kisan Andolan: संगरूर के नमोल गाँव में लगे भाजपा बायकाट के फ्लेक्स

इस मौके पर किसान नेता हैप्पी सिंह नमोल ने बताया कि एक महीने से ऊपर किसान हरियाणा और पंजाब के बॉर्डर पर बैठे हैं। किसान जत्थेबंदियां के द्वारा 13 फरवरी को दिल्ली चलने को लेकर कॉल की गई थी। जिसके बाद बॉर्डर पर किसानों के ऊपर आंसू गैस के गोले दागे गए थे। उसके बाद 21 फरवरी को दिल्ली जाने के लिए दोबारा प्रयास किया गया था। लेकिन पुलिस की तरफ से हमारे किसानों के ऊपर गोलियां चलाई गई जिसमें हमारा एक किसान नौजवान शुभकरण सिंह को गोली लगने से शहीद हो गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमारे युवाओं पर किए जा रहे जुल्म के कारण उन्हें हमारे गांव में आकर चुनाव प्रचार नहीं करने देंगे। अगर वह हमारे गांव में आएंगे तो वह खुद जिम्मेदार होंगे। Kisan Andolan

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts