चंडीगढ़

बुधराम बने आप के कार्यकारी अध्यक्ष तो रविंदरजीत लाडी यूथ प्रधान

12 Views

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में किया संगठन विस्तार

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
आम आदमी पार्टी ने पंजाब में संगठन का विस्तार करते हुए विधायक प्रिंसिपल बुधराम को कार्यकारी अध्यक्ष घोषित कर दिया है इसके साथ ही पार्टी के यूथ लीडर रविंदरजीत लाडी को राज्य का यूथ विंग प्रधान बनाया गया है। राज्य के यूथ विंग प्रधान की कुर्सी से मौजूदा कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की छुट्टी कर दी गई है। कैबिनेट मंत्री बनने के पश्चात गुरमीत सिंह मीत हेयर के पास पार्टी को देने के लिए इतना समय नहीं बचता था। जिस कारण यूथ का नया प्रधान बनाया गया है तो मुख्यमंत्री भगवंत मान की जगह पार्टी का अध्यक्ष प्रिंसिपल बुधराम को लगा दिया गया है।

इसके साथ ही पार्टी की तरफ से पार्टी के चार उप प अमन शेर सिंह शैरी कलसी, जसवीर सिंह राजा गिल, जगदीप सिंह काका बराड़ व तरुण प्रीत सिंह को शामिल किया गया है यहीं पर जगरूप सिंह शेखवा को राज्य का जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts