-- गुरप्रीत सिंह कांगड़ को दिल्ली एयरपोर्ट से विजिलेंस नहीं भेजा वापस
दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
पंजाब के पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ को पंजाब विजिलेंस ने कनाडा जाने से रोक दिया है। गुरप्रीत सिंह कांगड़ सोमवार को दिल्ली से कनाडा के लिए रवाना होने की तैयारी कर रहे थे परंतु विजिलेंस द्वारा जारी किए गए लुकआउट सर्कुलर के तहत उन्हें वहीं पर रोक लिया गया तो वहां पर मौजूद पंजाब विजिलेंस की टीम ने उन्हें वापस बठिंडा के लिए रवाना कर दिया।
पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ के खिलाफ पंजाब विजिलेंस पिछले कुछ महीनों से आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर जांच कर रही है। गुरप्रीत सिंह कांगड़ को देश छोड़ने की मनाही पहले से की गई थी परंतु गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने पंजाब विजिलेंस के आदेशों के उलट दिल्ली से कनाडा की फ्लाइट लेने की कोशिश की लेकिन वह अपनी इस कोशिश में असफल साबित हुए।
Previous
बुधराम बने आप के कार्यकारी अध्यक्ष तो रविंदरजीत लाडी यूथ प्रधान
Next
नही लगा पाएंगे सड़कों पर धरने, लगी पाबंदी, आदेश जारी