पिछले 4 महीने से नहीं हो पाई कैबिनेट मीटिंग
पंजाब कैबिनेट की मीटिंग एक बार फिर से टल गई है और पिछले लगातार एक हफ्ते में यह तीसरी बार मौका है जब कैबिनेट मीटिंग का समय बदल दिया गया है।
कैबिनेट मीटिंग को पहले 6 फरवरी को रखा गया था तो बाद में बदलकर 10 फरवरी कर दिया गया था अब पंजाब सरकार की तरफ से 10 फरवरी को भी कैबिनेट मीटिंग करने की जगह 13 फरवरी को कैबिनेट मीटिंग करने का फैसला किया गया है।
पंजाब के मुख्य सेक्रेटरी द्वारा इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।
यहां पर यह बताने योग्य है कि पंजाब कैबिनेट की मीटिंग पिछले 4 महीने से नहीं हुई है और इस साल की यह पहली कैबिनेट मीटिंग होने जा रही थी परंतु अब इसे टालकर 13 फरवरी कर दिया गया है।

Previous
शहीद सैनिकों के परिवारों की भलाई के लिए उठाया गया महत्वपूर्ण कदम
Next
एन. बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफा