पंजाब

Cable Operator Attack: केबल ऑपरेटर पर 5 लोगो ने किया हमला

36 Views
Cable Operator Attack
Cable Operator Attack

Cable Operator Attack: केबल तारों की रिपेयर करने पहुंचे ऑपरेटर पर कुछ हमलावरों ने हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। केबल नेटवर्क को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। Cable Operator Attack

पटियाला में त्रिपड़ी के आनंद नगर में ऑपरेटर सोनू कुमार केबल की तार ठीक करने पहुंचा था और इस दौरान कुछ लोगो ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया इस हमले में ऑपरेटर सोनू कुमार का अंगूठा कट गया। बताया जा रहा है कि केबल ऑपरेटर सोनू कुमार का बचाव करने आया एक अन्य युवक पर भी हमलावरों ने हमला कर उसे भी जख़्मी कर दिया। इन दोनों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवा दिया। Cable Operator Attack

इस मौके पर सोनू कुमार ने बताया कि वह अपने एक साथी के साथ त्रिपड़ी इलाके में गए हुए थे, वहा पर एक कार में से करीब पांच लोगों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिस वजह से उनका एक अंगूठा कट गया और हाथ में करीब 10 टांके लगे है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts