पंजाब

Iron Steel Industry: GST चोरी करने वालों के विरुद्ध मुहिम जारी

36 Views
Iron Steel Industry
Iron Steel Industry

Iron Steel Industry: 12 भठ्ठियों की जांच 60 वाहन किये ज़ब्त

दी स्टेट हेडलाइंस
पंजाब।
लोहा और स्टील उद्योग (Iron Steel Industry) में वस्तुएँ और सेवाओं कर (GST) की चोरी का पता लगाने के लिए चल रही विशेष मुहिम की निरंतरता के अंतर्गत कराधान विभाग के मोबाइल विंग्स द्वारा मंडी गोबिन्दगढ़ में औचक कार्यवाही के दौरान 12 भठ्ठियों की जांच की गई और 60 वाहन ज़ब्त किये गए। Iron Steel Industry

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि यह कार्यवाही स्टेट इन्वेस्टिगेशन एंड प्रीवैंटिव यूनिट (सीपू), रोपड़, पटियाला, शंभू और जालंधर के मोबाइल विंग्स द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि यह छापेमारी लोहे के कबाड़ और तैयार माल को ले जाने वाले वाहनों की जांच करने पर केंद्रित थी और ज़ब्त किये गए ज़्यादातर वाहनों में ढुलाई किये जा रहे सामान के अनुसार ज़रुरी ई-वे बिलों की कमी थी। Iron Steel Industry

अधिक जानकारी देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि आगे की जांच से पता लगा है कि ढोऐ जा रहे उक्त सामान के लिए सम्बन्धित विक्रेता द्वारा ज़रुरी कर का भुगतान नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि पूरी जांच के बाद इन वाहनों को 2 करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना लगने की संभावना है।

यह खबर भी पढ़े :

2 करोड़ रुपए से अधिक लगा जुर्माना

कर चोरी करने वालों को अपनी ग़ैर-कानूनी गतिविधियों को तुरंत बंद करने के लिए सख़्त चेतावनी देते हुए हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कुछ फर्मों और ट्रकों द्वारा बार-बार GST की चोरी करने की रिपोर्टें विभाग को प्राप्त हुई हैं और इसी के मद्देनजऱ वित्त कमिश्नर (कराधान) विकास प्रताप और कराधान कमिश्नर अर्शदीप सिंह थिंद को स्पष्ट निर्देश जारी किये गए हैं कि कर चोरी करने वालों को काबू करने के लिए ऐसीं औचक चैकिंग मुहिमें चलाई जाएँ।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts