पंजाब

Petrol Pump: छत गिरी 2 लोगो की मौत

39 Views
Petrol Pump
Petrol Pump

Petrol Pump: पुरानी बिल्डिंग का चल रहा था रिपेयर का काम

दी स्टेट हेडलाइंस
पंजाब
रिपेयर करते समय पेट्रोल पंप (Petrol Pump) की पुरानी बिल्डिंग की छत गिर गई। बिल्डिंग की छत करते समय मजदूर मलबे में दब गए। मलबे में दबे मजदूरो को निकालना शुरू कर दिया और हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 2 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। Petrol Pump

यह घटना फिल्लौर से नवां शहर रोड पर बने लसाड़ा पेट्रोल पंप की बताई जा रही है। पेट्रोल पंप में पुरानी बिल्डिंग को ठीक कर बिल्डिंग का लेंटर धीरे-धीरे तोड़ा जा रहा था। बिल्डिंग के नीचे एक पेट्रोल पंप कर्मी और एक मजदूर खड़ा था, जबकि 2 छत पर थे। अचानक ही बिल्डिंग की छत गिर गई। Petrol Pump

यह खबर भी पढ़े :

छत गिरने से लोगो ने शोर मचना शुरू कर दिया और फायर ब्रिगेड को कॉल किया। नजदीकी लोगो की मदद से दो मजदूरों को जिंदा बाहर निकाला गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अस्पताल में दाखिल किया गया है। छत पर खड़े दोनों मजदूरों ठीक है, जबकि नीचे खड़े दोनों युवकों की दबने से मौत हो गई। Petrol Pump

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts