पंजाब

क्या पंजाब से BJP उम्मीदवार हो सकते हैं पूर्व चुनाव कमिश्नर Arun Goel ?

42 Views
Arun Goel
Arun Goel

पटियाला से संबंध रखते हैं Arun Goel, दिल्ली और यूटी में बिताया ज्यादा समय

लोकसभा चुनाव के ऐलान से मात्र कुछ दिन पहले अपना इस्तीफा देकर सभी को हैरान करने वाले पूर्व चुनाव कमिश्नर Arun Goel क्या पंजाब के किसी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हो सकते हैं ? अब यह सवाल खड़ा होना शुरू हो गया है क्योंकि अरुण गोयल भले ही पंजाब से बाहर ड्यूटी के दौरान रहे हो परंतु उनका संबंध पंजाब से ही रहा है और वह जन्म से लेकर पढ़ाई तक पटियाला में ही रहे।

Arun Goel का जन्म पटियाला में 7 दिसंबर 1962 में हुआ था और पटियाला के ही स्कूलों में पढ़ने के पास कर उन्होंने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से अपनी पढ़ाई की है। इसके पश्चात उन्होंने IAS की परीक्षा देते हुए उसमें सफलता भी हासिल की थी। अरुण गोयल को पंजाब कैडर ही अलाउड हुआ था परंतु वह पंजाब में काम और पंजाब से ही बाहर ज्यादा ड्यूटी देते रहे हैं ऐसे में अब चुनाव से कुछ दिन पहले ही उनका अस्तिफा दिया जाना इस बात की और इशारा कर रहा है कि क्या वह पंजाब की किसी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हो सकते हैं ?

सभी सवालों का खुद ही जानकारी दे पाएंगे अरुण गोयल

यह ऐसा सवाल है जिसका जवाब देने के लिए अभी कोई भी तैयार नहीं है परंतु अरुण गोयल के इस्तीफा देने के तुरंत पश्चात से यह सवाल खड़ा हो रहा है। अगर अरुण गोयल पंजाब से चुनाव लड़ते हैं तो या फिर कितना नुकसान होगा इस बारे में तो कुछ नहीं कहा जा सकता परंतु उनको लेकर पिछले दिनों जो सवाल सुप्रीम कोर्ट द्वारा खड़े किये गये थे उन सवालों को लेकर विपक्ष जरुर उन्हें सवालों के घेरे में घेरता नज़र आएगा। अभी यह भी भविष्य के गर्भ में है कि अरुण गोयल ने चुनाव के लिए अस्तिफा दिया है या फिर कोई अन्य कारण है, इसके बारे में आने वाले दिनों में या फिर सिर्फ अरुण गोयल द्वारा ही स्पस्ट किया जा सकता है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts