क्या गिरफ्तार हो सकते है सुखपाल खैरा, महिला कमीशन ने लिखा SSP को पत्र
Women Commission के एसएसपी को आदेश, पेश करें इन्हें 12 मार्च को
चंडीगढ़ 10 मार्च। क्या सुखपाल सिंह खैरा गिरफ्तार हो सकते हैं यह अब बड़ा सवाल उस समय खड़ा हो गया है जब पंजाब राज Women Commission की चेयरपर्सन की तरफ से एसएसपी कपूरथला को पत्र लिखते हुए आदेश जारी कर दिए हैं। एसएसपी कपूरथला को लिखे गए पत्र में Women Commission की तरफ से कहा गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के जरिए कमीशन के ध्यान में लाया गया है कि कांग्रेस पार्टी के लीडर सुखपाल खैरा की तरफ से पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वेडिंग की शह पर औरतों के प्रति बहुत ही अपमानजनक टिप्पणी की है।
जिस पर औरतों के लिए पंजाब राज्य कमिशन एक्ट 2001 के तहत सु मोटो लेते हुए आपको लिखा जाता है कि एसपी रैंक के अधिकारी की तरफ से तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई करवाई जाए और इस कार्रवाई का स्टेटस रिपोर्ट सहित सुखपाल खैरा और अमरिंदर सिंह राजा वेडिंग को 12 मार्च को सुबह 11:30 बजे कमीशन के दफ्तर में पेश किया जाए।
क्या पुलिस करेगी मामला दर्ज, होगी गिरफ्तारी ?
Women Commission की तरफ से भेजें गए इस पत्र से यह स्पष्ट होता है कि एसपी रेंक के एक अधिकारी को आवश्यकता कार्रवाई करनी होगी। इस कार्रवाई में मामला दर्ज भी किया जा सकता है। अगर महिला कमिशन के पत्र के अनुसार कार्रवाई हो जाती है तो सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी भी हो सकती है। अब सुखपाल खैरा पर एफआईआर दर्ज होने के साथ-साथ गिरफ्तार होने की भी तलवार लटकनी शुरू हो चुकी है।

यह भी पढ़े :- Punjab Budget 2026 : महिलाओं को मिला 1500, यह होंगे लाभपात्री