पंजाब

निकाल देना विधानसभा से सुखपाल खैरा को, बोले, राणा गुरजीत

81 Views

राणा गुरजीत ने कहा बुलाओ सुखपाल खैरा को, कर लो जो मर्जी उसके साथ

पंजाब विधानसभा में सुखपाल खैरा को लेकर चल रही तीखी बहस के दौरान कांग्रेस के विधायक राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि सुखपाल खैरा को विधानसभा में बुलाया जाए और उससे स्पष्टीकरण मांगा जाए अगर वह स्पष्टीकरण नही दें तो उसे चाहे बाहर निकाल दो। राणा गुरजीत सिंह ने यहां पर यह भी कहा कि आप चाहो तो उसके खिलाफ कुछ भी कर लेना।

महिलाओं को लेकर गंभीर टिप्पणी की थी सुखपाल खैरा ने

विधानसभा के अंदर सुखपाल खैरा को लेकर पिछले 1 घंटे से हंगामा चल रहा है यह हंगामा उसे संबंध में है जहां पर सुखपाल खैरा द्वारा एक यूट्यूब चैनल पर चर्चा करते हुए महिलाओं को लेकर गंभीर टिप्पणी करने का दोष लगा है। इस टिप्पणी को लेकर पंजाब विधानसभा में काफी ज्यादा एतराज किया गया है और सुखपाल खैरा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पास किया गया है। इस समय सुखपाल खैरा विधानसभा में मौजूद नहीं है और लगभग सभी विधायकों द्वारा सुखपाल खैरा की इस शब्दावली की निंदा की है।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts