बुरी तरह से बाढ़ से जूझ रहे पंजाब को एक तरफ आने वाले दिनों में भी भारी बरसात और डैम के पानी से कोई राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं तो दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने किसानों के खिलाफ ही फरमान जारी करते हुए उनकी जमीनों को एक्वायर करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
केंद्र के पेट्रोलियम व गैस मंत्रालय द्वारा एक नही बल्कि 2-2 नोटिफिकेशन जारी करते हुए कपूरथला जिले और जालंधर सड़क पर पड़ने वाले गांव की जमीनों को एक्वायर करने का आदेश जारी कर दिया है।
यह आदेश उस समय जारी हो रहे हैं जब पूरा पंजाब बाढ़ से ग्रस्त होते हुए भारी तबाही से गुजर रहा है ऐसे में किसानों को कुछ राहत देने की जगह उनकी जमीनों को एक्वायर करने के आदेश व नोटिफिकेशन जारी हो रहे हैं।

Previous
3 सितंबर तक रहेंगे पंजाब के स्कूल बंद
Next
बाढ़ से हुए नुकसान की एक-एक पाई की भरपाई करेगी पंजाब सरकार