पंजाब

पंजाब के हालात को देखते हुए Neeru Bajwa का बड़ा फैसला, सिनेमाघरों से हटाई फिल्म ‘थापी’

• •
53 Views
Thaapi Film Neeru Bajwa
Thaapi Film Neeru Bajwa

अभिनेत्री ने कहा - पंजाब से बढ़कर कुछ नहीं, हालात सामान्य होने तक फिल्म की रिलीज पर लगाई रोक

चंडीगढ़, 18 अक्टूबर। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री नीरू बाजवा (Neeru Bajwa) ने पंजाब के मौजूदा हालात को देखते हुए अपनी नई फिल्म ‘थापी’ को सिनेमाघरों से हटाने का फैसला किया है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर स्पष्ट किया कि फिल्म की टीम पंजाब के साथ खड़ी है और राज्य के हालात सामान्य होने तक फिल्म को सिनेमाघरों में प्रदर्शित नहीं किया जाएगा।

नीरू बाजवा ने अपने संदेश में कहा कि आज वह जो कुछ भी हैं, पंजाब और पंजाबी संस्कृति की बदौलत हैं। फिल्म ‘थापी’ बनाने का उद्देश्य भी पंजाब के मैदानों में फिर से रौनक लाना था। लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने और उनकी टीम ने फिल्म को फिलहाल रोकने का निर्णय लिया है।

अभिनेत्री ने कहा कि सिनेमा लोगों के लिए होता है और कभी भी लोगों से बड़ा नहीं हो सकता। पंजाब के मौजूदा हालात उनके लिए सबसे अहम हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए फिल्म को शुक्रवार से किसी भी सिनेमाघर में प्रदर्शित नहीं किया जाएगा।

नीरू बाजवा ने अपने संदेश में पंजाब के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि जब तक राज्य के हालात ठीक नहीं हो जाते, उनकी टीम हर तरह से पंजाब के साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि वे पंजाब के साथ थीं, हैं और हमेशा रहेंगी।

फिल्म को सिनेमाघरों से हटाने का यह फैसला ऐसे समय में सामने आया है, जब पंजाब के हालात को लेकर चर्चाएं तेज हैं। नीरू बाजवा के इस कदम को फिल्म की रिलीज से ऊपर पंजाब और पंजाबियों को प्राथमिकता देने के संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े :- अमित शाह पर बरसे भगवंत मान, “चमचों की मत सुनो अमित शाह

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts