पंजाब

ED को राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही केंद्र : Dhaliwal

15 Views
Centre using ED as a political weapon Says Dhaliwal
Centre using ED as a political weapon Says Dhaliwal

चंडीगढ़, 2 सितंबर (ध्रुव)। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक Kuldeep Dhaliwal ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में भाजपा का कोई जनाधार नहीं है और इसी वजह से ईडी का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार के तौर पर किया जा रहा है।

कुलदीप धालीवाल ने आरोप लगाया कि ईडी भाजपा के "तोते" की तरह काम कर रही है और पंजाब सरकार तथा आम आदमी पार्टी के नेताओं को बदनाम करने के लिए बार-बार पत्र भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन पत्रों का उद्देश्य जांच से ज्यादा मीडिया में पंजाब सरकार के खिलाफ माहौल बनाना है।

दस्तावेज स्पष्ट करने के लिए नहीं पहुंचा ईडी अधिकारी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाल के घटनाक्रम का जिक्र करते हुए धालीवाल ने कहा कि 28 अगस्त को पंजाब के डीजीपी ने ईडी को पत्र लिखकर बताया था कि एजेंसी द्वारा भेजे गए दस्तावेज स्पष्ट रूप से पढ़े नहीं जा सकते।

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने ईडी से अनुरोध किया था कि 1 सितंबर को एक जिम्मेदार अधिकारी को पंजाब पुलिस मुख्यालय भेजकर दस्तावेजों के संबंध में आवश्यक जानकारी दी जाए। धालीवाल के मुताबिक, निर्धारित तारीख पर ईडी का कोई अधिकारी दस्तावेज लेकर पुलिस मुख्यालय नहीं पहुंचा।

आप नेता ने आरोप लगाया कि इससे सवाल उठता है कि ईडी का वास्तविक उद्देश्य जांच करना है या पंजाब सरकार और आप नेताओं के खिलाफ मीडिया में माहौल बनाना।

भाजपा को बताया पंजाब का "दुश्मन नंबर 1" : Kuldeep Dhaliwal

Kuldeep Dhaliwal ने भाजपा को पंजाब का "दुश्मन नंबर 1" बताते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने पंजाब के विकास में लगातार रुकावटें पैदा की हैं।

उन्होंने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए भाजपा पर 750 से अधिक किसानों की मौत के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब के विकास के फंड रोकने और राज्य के हितों के खिलाफ काम करने के कारण पंजाब के लोगों के निशाने पर है।

"आप नेता डरने वाले नहीं" : Kuldeep Dhaliwal

Kuldeep Dhaliwal ने कहा कि भाजपा और केंद्रीय जांच एजेंसियां आम आदमी पार्टी के नेताओं को डराने की कोशिश पहले भी कर चुकी हैं, लेकिन पार्टी एकजुट रही है।

उन्होंने कहा कि आप नेताओं ने जेल जाना स्वीकार किया, लेकिन भाजपा के दबाव के आगे झुकना स्वीकार नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि ईडी और सीबीआई की कार्रवाई से आम आदमी पार्टी डरने वाली नहीं है।

धालीवाल ने कहा कि 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी फिर सरकार बनाएगी और भाजपा की कथित राजनीतिक साजिशें सफल नहीं होंगी।

यह भी पढ़े :- पंजाब में Stubble Burning की घटनाओं में 86 परसेंटेज कमी

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts