पंजाब

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना : 10 लाख का Free Treatment, 39 लाख हेल्थ कार्ड जारी

12 Views
Free Treatment Up to 10 Lakh, 39 Lakh Health Cards Issued
Free Treatment Up to 10 Lakh, 39 Lakh Health Cards Issued

चंडीगढ़, 15 अप्रैल (The State Headlines)। भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ (एमएमएसवाई) राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लेकर आ रही है। यह योजना अब देश की सबसे व्यापक सार्वजनिक स्वास्थ्य योजनाओं में शामिल होती जा रही है, जिसके तहत हर परिवार को प्रति वर्ष 10 लाख रुपये तक का मुफ्त और कैशलेस इलाज (Free Treatment) दिया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि अब तक करीब 39 लाख स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जा चुके हैं और सरकार का लक्ष्य लगभग 65 लाख परिवारों को योजना के दायरे में लाना है। इससे राज्य के करीब 3 करोड़ लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2026 के पॉलिसी वर्ष में अब तक 1.09 लाख से अधिक मरीज करीब 340 करोड़ रुपये के इलाज का लाभ उठा चुके हैं। यह योजना की बढ़ती लोकप्रियता और प्रभावशीलता को दर्शाता है।

Free Treatment योजना की खास बातें

  • हर परिवार को सालाना 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज
  • 2300 से अधिक इलाज प्रक्रियाएं शामिल
  • 850+ सरकारी और निजी सूचीबद्ध अस्पतालों में सुविधा
  • हृदय रोग, कैंसर, डायलिसिस, घुटना प्रत्यारोपण सहित कई गंभीर बीमारियों का इलाज

Free Treatment योजना को लेकर फैली 6 बड़ी गलतफहमियां

1. यह पुरानी योजना का विस्तार है
सच्चाई: कवरेज 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख किया गया है और दायरा भी बढ़ा है।

2. सिर्फ गरीबों के लिए है
सच्चाई: यह योजना सभी पात्र निवासियों के लिए उपलब्ध है।

3. कैशलेस इलाज में छिपे खर्च होते हैं
सच्चाई: इलाज, दवाइयां, जांच और फॉलोअप—सब कुछ पूरी तरह मुफ्त है।

4. सीमित अस्पतालों में लागू है
सच्चाई: 850 से ज्यादा सरकारी और निजी अस्पताल इसमें शामिल हैं।

5. कवरेज सिर्फ नाम मात्र का है
सच्चाई: 2300+ पैकेज और 10 लाख तक का पूरा कवरेज मिलता है।

6. सिर्फ इमरजेंसी में जरूरत होती है
सच्चाई: कार्ड बनने में समय लगता है, इसलिए पहले से रजिस्ट्रेशन जरूरी है।

सरकार की अपील

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे आपातकाल का इंतजार न करें और समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं, ताकि जरूरत पड़ने पर बिना किसी रुकावट के इलाज मिल सके।

यह भी पढ़े :- भाजपा की घटिया राजनीति, ED की रेड सिर्फ चुनावी तैयारी

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts