पंजाब

भाजपा की घटिया राजनीति, ED की रेड सिर्फ चुनावी तैयारी

20 Views

Ashok Mittal के घर रेड पर आग बबूला हुए भगवंत मान व पार्टी

चंडीगढ़, 15 अप्रैल (The State Headlines)। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद Ashok Mittal के घर ईडी की रेड को लेकर सियासत तेज हो गई है। पार्टी ने इस कार्रवाई पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे राजनीतिक बदले की भावना से जोड़कर देखा है।

पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं को डराने और दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की कार्रवाइयां लोकतंत्र के लिए ठीक संकेत नहीं हैं। भगवंत मान ने कहाँ कि आंधियो से बोल दो कि वोह अपनी औकात में रहे।

आप नेताओं का कहना है कि पंजाब में आगामी चुनावों को देखते हुए Bharatiya Janata Party इस तरह की कार्रवाई कर रही है और यह रेड उसी रणनीति का हिस्सा है।

गौरतलब है कि अशोक मित्तल आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य होने के साथ-साथ सदन में पार्टी के प्रमुख चेहरों में शामिल हैं। पार्टी ने साफ किया है कि वह इस मुद्दे को राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तर पर उठाएगी।

यह भी पढ़े :- Bhagwant Mann ने ली विधायकों की क्लास, सुधर जाओ, नहीं तो होगी कार्रवाई

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts