चंडीगढ़

आप के प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने सीएम को लिखा पत्र

12 Views
Rajya sabha MP Dr Sushil Gupta
Rajya sabha MP Dr Sushil Gupta

-- क्लर्कों की 35400 वेतन दर की मांग को पूरा करे मुख्यमंत्री Manohar Lal Khattar : Dr. Sushil Gupta

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़, 23 जुलाई l
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता (Dr. Sushil Gupta) ने प्रदेशभर में धरनारत क्लर्कों की पे ग्रेड बढ़ने की मांग को लेकर सीएम Manohar Lal Khattar को पत्र लिखा। उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल और धरने पर बैठे हरियाणा क्लेरिकल स्टाफ की मांग को पूरा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि 35400 पे स्केल की मांग जायज है। 20 दिन से क्लेरिकल कर्मचारी हर जिले में अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत्त हैं। इससे जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।आम आदमी पार्टी इस लड़ाई में कर्मचारियों के साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी सरकारी कार्यालयों में कामकाज ठप है। 20 दिन से कहीं भी पोर्टल नहीं चल रहे, जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है, लेकिन अहंकारी खट्टर सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। इसको लेकर मुख्यमंत्री को जल्द से जल्द क्लर्क एसोसिएशन की मांगों को मानने के लिए पत्र लिखा है। इससे पहले आम आदमी पार्टी के सभी नेता क्लर्कों के धरने में शामिल हो चुके हैं।

पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली में लिपिकों का ग्रेड पे 35400 : डॉ. सुशील गुप्ता

उन्होंने कहा कि पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली में क्लर्कों को ज्यादा पे ग्रेड दिया जा रहा है। जबकि हरियाणा ने 19000 के पे ग्रेड पर काम करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि क्लर्क खट्टर सरकार से कोई भीख नहीं मांग रहे। 35400 का ग्रेड लिपिकों का हक है। खट्टर सरकार तुरंत हस्तक्षेप कर क्लर्कों की मांग को जल्द पूरा करे।

Read This Also :- https://thestateheadlines.comwith-unemployment-corruption-and-crime/

डॉ. सुशील गुप्ता कहा कि बातचीत से ही बड़े से बड़े मुद्दे हल होते हैं। खट्टर सरकार कर्मचारियों से पहले तो बातचीत नहीं करती, अगर करती है तो मनमर्जी के फैसले थोपती है। प्रदेश में पहले ही कर्मचारियों के कई वर्ग खट्टर सरकार की नीतियों से परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी लिपिकों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़ी है। अगर खट्टर सरकार ने मांग नहीं मानी तो लिपिकों की आवाज को संसद में भी उठाएंगे और सभी जिलों में लिपिकों के धरने पर कंधे से कंधा मिलाकर आम आदमी पार्टी समर्थन करेगी और क्लर्कों को उनका हक दिलाने का काम करेंगे।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts