पंजाब

पंजाब में मुख्यमंत्री Mawan Dhiyan Satkar Yojana शुरू

9 Views
Mukh Mantri Mawan Dhiyan Satkar Yojana launched in Punjab
Mukh Mantri Mawan Dhiyan Satkar Yojana launched in Punjab

महिलाओं के बैंक खातों में आए 3,000, SC महिलाओं को मिले 4,500

धूरी/चंडीगढ़, 1 जुलाई, (ध्रुव चावला)। पंजाब की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को बड़ी सौगात देते हुए 'मुख्यमंत्री Mawan Dhiyan Satkar Yojana' की औपचारिक शुरुआत कर दी। धूरी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वेब पोर्टल लॉन्च किया और योजना की पहली किस्त सीधे महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की।

योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिला को 1,000 प्रतिमाह, जबकि अनुसूचित जाति (SC) की महिलाओं को 1,500 प्रतिमाह दिए जाएंगे। योजना की शुरुआत के साथ ही जुलाई, अगस्त और सितंबर की तीन माह की राशि एक साथ जारी की गई, जिससे सामान्य श्रेणी की महिलाओं के खातों में 3,000 तथा SC वर्ग की महिलाओं के खातों में 4,500 पहुंचे।

कार्यक्रम के दौरान ही महिलाओं के मोबाइल फोन पर बैंक खातों में राशि जमा होने के एसएमएस आने शुरू हो गए।

40 लाख से अधिक महिलाओं ने कराया पंजीकरण

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि 40 लाख से अधिक महिलाएं इस योजना के लिए पंजीकरण करा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सम्मान की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

उन्होंने कहा कि पंजाब की लगभग 97 प्रतिशत महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त करेंगी और राज्य सरकार ने इसके लिए बजट में 9,300 करोड़ का प्रावधान किया है।

बाद में आवेदन करने वालों को भी मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जिन महिलाओं ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे भी आवेदन कर सकती हैं। सत्यापन और स्वीकृति के बाद उन्हें भी 1 जुलाई से लागू होने वाली सम्मान राशि का लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि यदि किसी परिवार में एक से अधिक पात्र महिलाएं हैं तो प्रत्येक पात्र महिला को अलग-अलग सत्कार राशि दी जाएगी।

Mawan Dhiyan Satkar Yojana बंद नहीं होगी : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह योजना सरकार की सबसे महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक है और इसे लंबे समय तक जारी रखने के लिए पूरी वित्तीय योजना तैयार की गई है।

उन्होंने कहा कि यह राशि महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता ही नहीं बल्कि सम्मान का प्रतीक भी है और जब तक आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में रहेगी, तब तक यह योजना जारी रहेगी।

मनीष सिसोदिया ने क्या कहा?

पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस योजना के साथ आम आदमी पार्टी ने वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से किए गए सभी प्रमुख वादे पूरे कर दिए हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को सीधे आर्थिक सहायता देना सामाजिक सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है तथा पंजाब ने देश के सामने जनकल्याण की नई मिसाल पेश की है।

मुख्यमंत्री Mawan Dhiyan Satkar Yojana के लिए पात्रता

  • पंजाब की पात्र महिला लाभार्थी।
  • आयु 18 वर्ष या उससे अधिक।
  • आधार से लिंक बैंक खाता।
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाएं भी योजना के लिए पात्र रहेंगी।
  • अनुसूचित जाति की पात्र महिलाओं को अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

आवेदन कहाँ करें?

योजना के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है। महिलाएं निम्न सरकारी केंद्रों पर ऑफलाइन आवेदन कर सकती हैं

  • आंगनवाड़ी केंद्र
  • सेवा केंद्र
  • नगर परिषद (म्यूनिसिपल काउंसिल) कार्यालय
  • संबंधित ब्लॉक कार्यालय

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पंजाब का वोटर आईडी कार्ड
  • आधार से लिंक बैंक खाते की पासबुक
  • आय प्रमाण पत्र (जहाँ आवश्यक हो)
  • पासपोर्ट आकार का फोटो
  • अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र (SC लाभार्थियों के लिए)

Mawan Dhiyan Satkar Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया

  1. निकटतम निर्धारित पंजीकरण केंद्र पर जाएं।
  2. मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना का आवेदन पत्र प्राप्त करें।
  3. सभी आवश्यक जानकारी भरें।
  4. आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
  5. आवेदन निर्धारित अधिकारी के पास जमा करें।
  6. रसीद सुरक्षित रखें।

योजना की प्रमुख बातें

  • हर पात्र महिला को 1,000 प्रतिमाह।
  • SC महिलाओं को 1,500 प्रतिमाह।
  • पहली बार तीन महीने की राशि एक साथ जारी।
  • सामान्य महिलाओं को 3,000 और SC महिलाओं को 4,500 मिले।
  • 40 लाख से अधिक महिलाओं का पंजीकरण।
  • 97% महिलाओं को योजना का लाभ मिलने का अनुमान।
  • 9,300 करोड़ का बजटीय प्रावधान।
  • बाद में आवेदन करने वाली महिलाओं को भी 1 जुलाई से लाभ मिलेगा।
  • योजना का लाभ सीधे बैंक खाते में DBT के माध्यम से मिलेगा।

यह भी पढ़े :-  Punjab Sports : संगरूर में 9.5 करोड़ का ओलंपिक स्तर का स्विमिंग पूल शुरू

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts