पंजाब

Amit Shah ने 891 दिन में रामलला के क्यों नहीं किये दर्शन

1 Views
Why did Amit Shah not visit Ram Lalla for 891 days
Why did Amit Shah not visit Ram Lalla for 891 days

अरविन्द केजरीवाल का Amit Shah पर बड़ा हमला, 'पूछे 5 सवाल

नई दिल्ली, 1 जुलाई, (ध्रुव चावला)। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah पर राम मंदिर को लेकर तीखा राजनीतिक हमला बोला। पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने दावा किया कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के 891 दिन बीत जाने के बावजूद अमित शाह रामलला के दर्शन करने नहीं गए हैं।

केजरीवाल ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में अमित शाह ने अपने भाषणों और इंटरव्यू में 42 से अधिक बार भगवान राम और राम मंदिर का उल्लेख किया, लेकिन दर्शन करने नहीं गए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लिए भगवान राम केवल चुनावी राजनीति और सत्ता हासिल करने का माध्यम बन गए हैं।

Amit Shah से पूछे 5 सवाल

प्रेस वार्ता के दौरान अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह से पांच सवाल पूछे—

  1. आप अभी तक राम मंदिर क्यों नहीं गए?
  2. क्या भगवान राम के दर्शन करने का आपका मन नहीं करता?
  3. क्या आपका राम मंदिर जाने का मन नहीं करता?
  4. क्या आपको भगवान राम का आशीर्वाद नहीं चाहिए?
  5. क्या आप भगवान राम को भगवान मानते हैं?

उन्होंने कहा कि इन सवालों का जवाब देश की जनता जानना चाहती है।

'राम के नाम पर वोट, लेकिन दर्शन नहीं'

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने वर्षों तक भगवान राम और राम मंदिर के नाम पर वोट मांगे, लेकिन मंदिर बनने के बाद भगवान राम के दर्शन करने नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि यदि Amit Shah राम मंदिर गए होते तो उसका सार्वजनिक रिकॉर्ड या तस्वीरें सामने आतीं।

'AAP ही सनातन के लिए सच्चे भाव से काम कर रही'

अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी ही सनातन धर्म के लिए ईमानदारी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के विभिन्न शहरों में भजन संध्या आयोजित कर रही है और श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा की सुविधा भी उपलब्ध करा रही है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में पटियाला स्थित काली माता मंदिर के पुनरुद्धार का कार्य किया जा रहा है तथा अमृतसर में लव-कुश और माता जानकी का भव्य मंदिर बनाने की योजना भी है।

भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

केजरीवाल ने भाजपा पर भगवान राम के नाम का राजनीतिक उपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भगवान राम के नाम पर राजनीति करने वालों को कम से कम मंदिर जाकर दर्शन करने चाहिए थे।

उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और जनकल्याण की योजनाओं के साथ-साथ धार्मिक आस्था से जुड़े कार्यों को भी प्राथमिकता दे रही है।

यह भी पढ़े :-  पंजाब में मुख्यमंत्री Mawan Dhiyan Satkar Yojana शुरू

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts