चंडीगढ़

लोकसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री अपने पद से दे सकते हैं इस्तीफा

55 Views
Lok Sabha Election 2024
Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा इलेक्शन को देखते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफा के बाद किसको मुख्यमंत्री का पद दिया जा सकता है उसके बारे में भी चर्चा छिड़ चुकी है।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज किसी वक्त भी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। कहा जा रहा है कि मनोहर लाल खट्टर करनाल से लोकसभा इलेक्शन लड़वाने की तैयारी चल रही है। मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफा के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए नायब सैनी और संजय भाटिया दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं।

Lok Sabha Election 2024

हरियाणा की भाजपा सरकार का मंत्रिमंडल आज सामूहिक तौर पर आस्तीफे दे सकता है। इसके बाद नए सिरे से मंत्रिमंडल गठित किया जाएगा। जानकारी यह भी मिल पाई है कि हरियाणा में भाजपा और जेजेपी के बीच रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे हैं। यानी अब हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन नहीं रहेगा जो कि पिछले 4 साल से गठबंधन सरकार चला रहे हैं। यही नहीं समानांतर मीटिंग दुष्यंत चौटाला ने भी बुला ली है जो की 11:00 बजे होने के आसार हैं। माना जा रहा है कि दुष्यंत चौटाला मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान कर सकते हैं। Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: भाजपा और जेजेपी का टूटेगा गठबंधन

आगामी लोकसभा इलेक्शन के बीच हरियाणा के विधानसभा के इलेक्शन करवाने की तैयारी हो रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा का अगला चीफ मिनिस्टर गैर जाट ही बनेगा। हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूटने के बाद हरियाणा में नए सिरे से कैबिनेट का गठन होगा। Lok Sabha Election 2024

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts