पंजाब

मुख्यमंत्री ने TAKHAT SRI HUZOOR SAHIB, नांदेड़ में मत्था टेका

31 Views
CM PAYS OBEISANCE AT TAKHAT SRI HUZOOR SAHIB, NANDED
CM PAYS OBEISANCE AT TAKHAT SRI HUZOOR SAHIB, NANDED

TAKHAT SRI HUZOOR SAHIB, सिख धर्म के पांच सर्वोच्च धार्मिक स्थलों में से एक

नांदेड़ (महाराष्ट्र), 20 अगस्त
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को तख्त श्री हजूर साहिब (TAKHAT SRI HUZOOR SAHIB), नांदेड़ में मत्था टेककर राज्य की प्रगति, विकास और लोगों की खुशहाली के लिए अरदास की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पवित्र तख्त श्री हजूर साहिब (TAKHAT SRI HUZOOR SAHIB), सिख धर्म के पांच सर्वोच्च धार्मिक स्थलों में से एक है: श्री अकाल तख्त साहिब (अमृतसर), तख्त श्री केसगढ़ साहिब (श्री आनंदपुर साहिब), तख्त श्री दमदमा साहिब (तलवंडी साबो) और तख्त श्री पटना साहिब (बिहार)। यह वह पवित्र स्थान है, जहां से  कौम को आध्यात्मिक, अलौकिक और नैतिक ताकत और मार्गदर्शन मिलता है। उन्होंने कहा कि दसवें गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी, जिन्होंने धर्मनिरपेक्षता की सदियों पुरानी परंपराओं को बनाए रखने के साथ-साथ मानवाधिकारों की रक्षा और धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया, ने अपने जीवन का लंबा समय इसी पवित्र स्थान पर बिताया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस पवित्र धरती पर नतमस्तक होने का अवसर पाकर वे खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं।

राज्य की प्रगति, विकास और लोगों की खुशहाली के लिए की अरदास

मुख्यमंत्री ने पूरी विनम्रता और समर्पण के साथ राज्य के लोगों की सेवा करने की शक्ति देने के लिए परमात्मा से प्रार्थना की। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होकर एक शांतिप्रिय समाज के निर्माण के लिए जाति, रंग, नस्ल और धर्म की परवाह किए बिना राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए अपनी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई। भगवंत सिंह मान ने पंजाब के लोगों की ईमानदारी, लगन और तनदेही से सेवा करने की जिम्मेदारी सौंपने के लिए भी परमात्मा का धन्यवाद किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वे बुधवार को मुंबई दौरे के दौरान प्रमुख उद्योगपतियों और बॉलीवुड सितारों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरे का उद्देश्य उद्योग और फिल्म जगत की बड़ी हस्तियों के बीच पंजाब को निवेश के लिए एक पसंदीदा स्थान के रूप में उभारना है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार राज्य में फिल्म सिटी स्थापित करने के लिए एक परियोजना लेकर आ रही है, जिसके लिए यह विचार-विमर्श एक प्रेरक के रूप में कार्य करेगा।

यह भी पढ़े :- Auron Mein Kahan Dum Tha को लेकर बड़ी अपडेट

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts