पंजाब

CM Bhagwant Mann ने निवेश के लिए वैश्विक कंपनियों को दिया न्योता

8 Views
CM Bhagwant Mann Invites Global Companies to Invest
CM Bhagwant Mann Invites Global Companies to Invest

डच कंपनियों के साथ रणनीतिक बैठक, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में निवेश बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़, 21 अप्रैल  (ध्रुव)। पंजाब के CM Bhagwant Mann ने राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से नीदरलैंड्स में कई अहम बैठकें कीं।

नीदरलैंड्स-इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड ट्रेड की चेयरपर्सन Edith Nordmann के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाब और नीदरलैंड्स के बीच द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब वैल्यू एडिशन, निर्यात आधारित विकास और वैश्विक सप्लाई चेन से जुड़ने पर विशेष ध्यान दे रहा है। खासतौर पर फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में निवेश की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं।

CM Bhagwant Mann ने एनआईसीसीटी से पंजाब को डच उद्योगों के साथ जोड़ने और व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों को सक्रिय करने की अपील की।

पंजाब की औद्योगिक और व्यापार विकास नीति 2026 देश की सबसे प्रतिस्पर्धी नीतियों में शामिल : CM Bhagwant Mann

इस दौरान The Hague में आयोजित निवेश रोड शो में मुख्यमंत्री ने पंजाब की औद्योगिक क्षमता और निवेश अवसरों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया। उन्होंने राज्य के मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, कुशल कार्यबल और निवेशक-अनुकूल नीतियों को प्रमुखता से रखा।

CM Bhagwant Mann ने बताया कि पंजाब की औद्योगिक और व्यापार विकास नीति 2026 देश की सबसे प्रतिस्पर्धी नीतियों में शामिल है। साथ ही फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल के जरिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस और समयबद्ध स्वीकृतियां निवेशकों को दी जा रही हैं।

उन्होंने वैश्विक निवेशकों को आमंत्रित करते हुए कहा— “पंजाब आइए, निवेश कीजिए और आगे बढ़िए।”

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रवासी भारतीयों, विशेषकर पंजाबी समुदाय के साथ संवाद किया और उन्हें पंजाब के विकास में भागीदार बनने का न्योता दिया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री Sanjeev Arora, मुख्य सचिव KAP Sinha और नीदरलैंड्स में भारत के राजदूत Kumar Tuhin समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :- Sacrilege Law : Sukhbir Badal की चुप्पी खड़े कर रही है गंभीर सवाल

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts