पंजाब

Home Fire Accident: गैस सिलिंडर लीक होने से रसोई में लगी आग

62 Views
Home Fire Accident
Home Fire Accident

Home Fire Accident: घर में खाना बनाते समय गैस लीक होने के कारण बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में तीन बच्चों सहित चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जिनको नजदीकी हस्पताल में दाखिल करवाया गया और दो बच्चो की हालत गंभीर होने के चलते चंडीगढ़ रेफ़र कर दिया। Home Fire Accident

इस मौके पर घर के मालिक बलवीर सिंह निवासी खन्ना गांव अलोड ने बताया कि सन्डे रात को मेरी पत्नी खाना बना रही थी कि खाना बनाते समय रसोई में मेरा बेटा भतीजा और भतीजी भी मौजूद थे। खाना बनाते समय मेरी पत्नी हाथ धोने चलेगी। इतनी ही देर में रसोई गैस सिलेंडर लीक हो गया और गैस सिलेंडर लीक होने के कारण आग रसोई में फैल गई और रसोई में मौजूद बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर की आवाज़ सुनते घर के बुजुर्ग जोगा सिंह बच्चों को बचाने के लिए दौड़े तो बच्चों को बचाते समय जोगा सिंह भी आग में झुलस गये। जिनको नजदीकी हस्पताल में दाखिल करवाया गया। डॉक्टर के उपचार के बाद दो बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। उन्हों ने कहा कि खुशकिस्मती यह रही की सिलेंडर नहीं फटा नहीं तो नुकसान काफी अधिक बढ़ सकता था। Home Fire Accident

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts