पंजाब

Chandrayaan 3 को लेकर UGC का बड़ा आदेश, अलर्ट हो जाये कॉलज व विद्यार्थी 

74 Views
ugc letter chandrayaan 3

chandrayaan 3 शाम 6.04 पर करेगा लेंडिंग, UGC ऑफिसियल YouTube पर करेगा लाइव

दी स्टेट हेडलाइंस
चंडीगढ़
यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) ने सभी यूनिवर्सिटी (All University) को एक पत्र जारी सुचना दी गई है कि 23 अगस्त को भारत के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3) की लैंडिंग के लिए सभी कॉलेज विद्यार्थी और टीचर साहिबान लाइव स्ट्रीम करने के लिए कहा गया है। इस पत्र में कहा गया है कि कल 23 अगस्त 2023 को ISRO के ऑफिसियल youtube और फेसबुक पेज व् दूरदर्शन पर लाइव दिखाया जाना है और इस अवसर पर सभी विद्यार्थी व टीचर साहिबान 5.30 से 6.30 तक लाइव निर्देश दिये है।

ISRO के अनुसार, चंद्रयान-3  23 अगस्त को शाम लगभग 6:04 बजे चंद्रमा पर उतरने का कार्यक्रम है। चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कमिशन ने कॉलेजों और संस्थानों को सलाह दी है कि वह विद्यार्थियो के साथ-साथ समूह टीचरों को भी चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग का लाइव वेबकास्ट देखने के लिए प्रोत्साहित करें।

भारत के चंद्रयान-3 की लैंडिंग एक यादगार अवसर है जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ावा देगा बल्कि हमारे युवाओं के मन में एक जुनून पैदा होगा। यह गर्व और एकता की गहरी भावना पैदा करेगा क्योंकि हम सामूहिक रूप से भारतीय कौशल का जश्न मनाएंगे।

यह खबर भी पढ़े :

UGC के ऑफिसियल चेन्नल पर शाम 5.30 से 6.30 होगा लाइव

नोटिस में कहा गया है, "उच्च शिक्षा संस्थानों से अनुरोध है कि वे शाम 5.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक विशेष सभाएं आयोजित करें और इस महत्वपूर्ण अवसर का गवाह बनने के लिए चंद्रमा पर चंद्रयान -3 के उतरने की लाइव स्ट्रीमिंग देखें।" गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस महत्वपूर्ण अवसर का गवाह बनने के लिए देश के साथ शामिल होंगे।  भारत के चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान की चंद्रमा पर लैंडिंग शाम 5:27 बजे से लाइव स्ट्रीम की जाएगी। कल 23 अगस्त, कई प्लेटफार्मों पर लाइव कवरेज उपलब्ध है। इसरो की वेबसाइट, isro.gov.in, इसरो का आधिकारिक यूट्यूब चैनल, इसरो का फेसबुक पेज, https://www.facebook.com/ISRO, और डीडी नेशनल टीवी स्टेशन आउटलेट्स में से हैं।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts