बाढ़ के गंभीर हालातो से जूझ रहे इलाकों के लोग अपने इलाके के सांसद मेंबरों को ढूंढ रहे हैं क्योंकि अभी तक बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य को देखना तो दूर आम लोगों की मुश्किल तक सुनने के लिए संसद मेंबर नहीं पहुंचे हैं। इसमें गनीमत यह है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में सबसे ज्यादा कांग्रेस के ही सांसद है और एक आध को छोड़कर लगभग सभी सांसद मेंबर अपने इलाके से गायब नजर आ रहे हैं।
गुरदासपुर फिरोजपुर जालंधर अमृतसर सहित कुल 7 जिलों में लगने वाले सांसद मेंबर ज्यादातर इलाकों में नजर ही नहीं आ रहे हैं। गुरदासपुर इलाके में सबसे ज्यादा माहौल खराब है और इस इलाके के सांसद मेंबर के बारे में अभी तक किसी को कोई जानकारी तक नहीं है ऐसे ही हालत फिरोजपुर के सांसद मेंबर के साथ भी नजर आ रहे हैं।
दूसरी तरफ जालंधर के संसद में चरणजीत सिंह चन्नी दावा कर रहे हैं कि वह अपने इलाकों में पहुंच चुके है।
यहां पर बात विरोध नहीं बल्कि लोगों की मदद की हो रही है आम लोग चाहते हैं कि उनके सांसद मेंबर उनकी सुनवाई करते हुए उनके साथ दिखाई दे। भले ही संसद में बस कुछ ज्यादा नहीं कर पाए परंतु उन्हें हौसला उपजाई तो कर सकते हैं ताकि इस भयानक माहौल से वह बाहर निकले में सक्षम हो पाए।