पंजाब

मशहूर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी Pala Jalalpuria आप में शामिल

15 Views
Renowned International Kabaddi Player Pala Jalalpuria Joins Your Ranks
Renowned International Kabaddi Player Pala Jalalpuria Joins Your Ranks

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने Pala Jalalpuria को पार्टी में किया शामिल

चंडीगढ़, 25 अप्रैल (ध्रुव)। कबड्डी खिलाड़ी और मशहूर स्टॉपर Pala Jalalpuria शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। खेल जगत की इस मशहूर हस्ती के आने से पार्टी को और मजबूती मिली है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पाला जलालपुरिया को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया और उनका स्वागत किया। पाला जलालपुरिया कबड्डी की दुनिया में अपनी बेहतरीन तकनीक और ‘क्लोज फाइटर’ के लिए जाने जाते हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाब का नाम रोशन किया है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि जलालपुरिया जैसा अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी आम आदमी पार्टी में शामिल हुआ है। पाला ने हमेशा स्पोर्ट्स के फील्ड में पंजाब का नाम रोशन किया है और अब वह जन सेवा के क्षेत्र में हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। हमारी सरकार लगातार प्लेयर्स को सम्मान देने और युवाओं को स्पोर्ट्स से जोड़ने के लिए वचनबद्ध है। पाला के पार्टी में आने से राज्य के युवाओं और खिलाड़ियों में नया उत्साह पैदा होगा।

यह भी पढ़े :- बेअदबी कानून के बाद मुझे खत्म करने की साजिश : Bhagwant Singh Maan

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts