पंजाब

Cow Death: गाय का सिर कटा हुआ धड़ मिला, हिन्दू संगठन में रोष

38 Views
Cow Death
Cow Death

दी स्टेट हेडलाइंस
बटाला।
शनिवार देर रात बैंक कॉलोनी के नजदीक गाय का सिर कटा (Cow Death) हुआ धड़ मिला, इसकी सुचना मिलते ही पुलिस परशाशन, विधायक और हिन्दू संगठन के आगू मौके पर पहुँच गये। Cow Death

इस मौके पर हिन्दू संगठन के नेता विनय महाजन ने कहा कि कुछ दिन पहले ही बटाला की गौशाला में 21 गायों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी जिसको लेकर हिंदू संगठनों में काफी रोष है। उन्होंने ने कहा कि आज बटाला के बैंक कॉलोनी में जो सिर कटा हुआ धड़ मिला है उस से हमारी भावनाओ को बहुत ही ठेस पहुंची है। उन्होंने ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि इस घटना को गंभीरता से लेकर इसकी बारीकी से जांच करें और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने ने कहा कि कुछ लोग इस तरह घटना कर माहौल खराब करना चाहते है। Cow Death

यह खबर भी पढ़े :

Cow Death: इस घटना को करने वाले को बक्शा नहीं जायेगा-विधायक शेरी कलसी

इस मौके पर विधायक अमन शेर सिंह शेरी कलसी ने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए और इस तरह की घटना करने वालो को बक्शा नहीं जायेगा और सख्त से सख्त करवाई की जाएगी। SP गुरप्रीत गिल ने कहा कि ये घटना किसी दुर्घटना से भी हो सकती है, लेकिन इसको लेकर पूरी जाँच पड़ताल की जाएगी और पता चलाया जाएगा की गाय की हत्या कैसे हुई है। उन्होंने ने कहा कि अगर इस घटना में किसी का हाथ हुआ तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। Cow Death

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts