पंजाब

Lion Club: गाँधी जयंती के अवसर पर सती माता धर्मशाला में की सफाई

55 Views
Lion Club
Lion Club

दी स्टेट हेडलाइंस
समाना।
इस वर्ष गांधी जयंती के अवसर पर केंद्र सरकार ने सभी देशवासियों से 1 अक्तूबर  को सुबह 10 से 11 बजे तक श्रमदान करने की अपील की थी, जिसके तहत लाइन क्लब समाना रॉयल (Lion Club) ने सती माता धर्मशाला में सफाई अभियान चलाया और आज स्कूल मैदान में अपना श्रम दान किया। उन्होंने अपनी टीम के साथ पूरे धर्मशाला और स्कूल की सफाई की गई। क्लब के अध्यक्ष जीवन गर्ग ने कहा कि यह सरकार की बहुत अच्छी पहल है क्योंकि हर सार्वजनिक स्थान को साफ रखने के लिए ऐसे भौतिक प्रयास की आवश्यकता होती है।

कड़ी मेहनत से किसी भी जगह की सूरत बदली जा सकती है। उन्होंने मुंबई के जुहू बीच का उदाहरण देते हुए कहा कि पिछले साल 100 लोगों ने बीच की सफाई की जिमेवारी उठाई थी और इसकी सूरत बदल दी. इसलिए लोगों को अपना समय देश और समाज के लिए देना चाहिए।

यह खबर भी पढ़े :

Lion Club: लायन क्लब समाना रॉयल की अच्छी पहल

इस मौके पर सती माता धर्मशाला एवं वृद्ध आश्रम के अध्यक्ष पवन शास्त्री ने कहा कि लाइन क्लब समाना रॉयल की ये अच्छी पहल है. उन्होंने ने कहा कि  अगर हर इन्सान अपने नजदीक की साफ सफाई की जिमेवारी ले तो वो दिन दूर नहीं जब हमारे देश का हर कोना साफ और सुंदर दिखाई देना शुरू हो जायेगा। इस शिविर में क्लब अध्यक्ष जीवन गर्ग व उनकी टीम सहित क्लब सचिव एडवोकेट रोहित गोयल (कुलारां), कैशियर रोहित गर्ग, प्रोजेक्ट चेयरमैन कमल गर्ग कुलबर्चन, मीडिया प्रभारी जवाहर गोयल, संजय गोयल धनेठा एवं विकास वर्मा ने पूर्ण सहयोग दिया। Lion Club Samana Royal

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts