पंजाब

डिप्टी कमिश्नर का आदेश गांव में लगाओ ठीकरी पहरे

By
1 Views

फाजिल्का जिले के गांव में काफी ज्यादा बारिश का पानी आने और सतलुज दरिया में छोड़े गए पानी के चलते बाढ़ की स्थिति पहले से ज्यादा गंभीर पैदा हो गई है। ऐसी स्थिति को देखते हुए फाजिल्का के डिप्टी कमिश्नर द्वारा 20 गांव को अलर्ट घोषित करते हुए आदेश जारी किया है कि इन गांव में पहले से ज्यादा पानी आ गया है और आगे भी पानी आने की उम्मीद है।

इस तिथि को देखते हुए कोई भी बड़ी घटना घट सकती है जिसके चलते इन गांव की सुरक्षा के लिए 24 घंटे ठीकरी पहरे लगाए जाएं। इन गांव में अगर कहीं पर भी दरिया नहर या फिर पुल टूटने की घटना होती है तो उसकी तुरंत सूचना नजदीक के पुलिस स्टेशन और एसडीएम दफ्तर में दें ताकि उसे स्थिति में तुरंत सहायता पहुंचाने की कोशिश की जाए।

अगले कुछ दिनों के लिए इन सभी गांव में रहने वाले लोग 24 घंटे खुद की सुरक्षा करने के लिए ठीकरी पहरे लगाएंगे।

Fazilka DC order

Share this story:

About

Author at The State Headlines.

View all posts