पंजाब

Dirty Politics जलंधर में शुरू, चरणजीत चन्नी निशाना

41 Views
Dirty Politics starts in Jalandhar, Charanjit Channi targeted
Dirty Politics starts in Jalandhar, Charanjit Channi targeted

Jalandhar Lok Sabha Election में शुरू हुई यह Dirty Politics

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़
लोकसभा चुनाव जालंधर में Dirty Politics शुरू हो चुकी है और इस Dirty Politics को लेकर सबसे ज्यादा निशाना कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को ही बनाया जा रहा है। इस डर्टी पॉलिटिक्स में चरणजीत सिंह चन्नी को इस कदर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है कि उनके साथ कुछ लड़कियों की फोटो भी शेयर कर दी गई है। जिसको लेकर चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना लगाया जा रहा है कि वह आपत्तिजनक कार्रवाई करने में लगे हुए हैं। यह आपतिजनक पोस्टर को जालन्धर व उस से बाहर काफी जगह पर लगाए गये है।

चरणजीत सिंह चन्नी के जालंधर में यह पोस्टर लगने से कांग्रेस पार्टी की तरफ से भी ऐतराज जाहिर किया जा रहा है क्योंकि चुनाव में इस तरह की Dirty Politics करना न सिर्फ गलत है बल्कि किसी लीडर की छवि खराब करने जैसे कृत्य को भी दिखता है। चरणजीत सिंह चन्नी खराब करने वाले यह पोस्टर जालंधर लोक सभा में कई जगह पर लगे हुए हैं। जिसको देखते हुए चरणजीत सिंह चन्नी व कांग्रेस के लीडर चुनाव कमीशन के साथ-साथ पुलिस को भी शिकायत करने की तैयारी कर रहे हैं ताकि इस तरह की डर्टी पॉलिटिक्स करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

विक्रम चौधरी पर किया जा रहा है शक

जालंधर में शुरू हुई इस डर्टी पॉलिटिक्स वह आपत्तिजनक पोस्ट को देखकर फिलौर विधानसभा हलके से विधायक विक्रम चौधरी पर शक जहर किया जा रहा है कि इसके पीछे उनका हाथ हो सकता है। इस संबंध में कांग्रेस पार्टी अपने स्तर पर चेक करवाने में लगी हुई है कि आखिरकार किसने और क्यों यह आपत्तिजनक पोस्टर लगाए हैं ?

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts