पंजाब

Drug smugglers पंजाब छोड़ें या रहें सख्त कार्रवाई के लिए तैयार : बलतेज पन्नू

87 Views
Drug smugglers should leave Punjab or be prepared for strict action Baltej Pannu
Drug smugglers should leave Punjab or be prepared for strict action Baltej Pannu

लुधियाना में नशा विरोधी कार्यकर्ता से मिले बलतेज पन्नू, तस्करों को दी सख्त चेतावनी

लुधियाना, 4 मार्च (दी स्टेट हेडलाइंस टीम)। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज और नशा मुक्ति मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने बुधवार को मोहन दई अस्पताल में इलाज करा रहे एक नशा विरोधी कार्यकर्ता से मुलाकात की। यह कार्यकर्ता नशा तस्करी में शामिल लोगों द्वारा किए गए हमले में घायल हुआ था। पन्नू ने पीड़ित और उनके परिवार से मिलकर एकजुटता व्यक्त की और पंजाब सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। इस मौके पर बलतेज पन्नू ने Drug smugglers को चेतावनी दी है कि वोह पंजाब को पूर्ण रूप में छोड़ दें या फिर सख्त करवाई के लिए तैयार रहे। बलतेज पन्नू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान किसी भी Drug smugglers को छोड़ने के मूड में नहीं है और पंजाब में नशे के साथ ही तस्करों का भी सफाया किया जा रहा है।

‘नशों के खिलाफ युद्ध’ अंतिम चरण में

बलतेज पन्नू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार नशा तस्करों और स्मगलरों के खिलाफ बहुआयामी जंग लड़ रही है। उन्होंने दोहराया कि ‘नशों के खिलाफ युद्ध’ अभियान अपने सबसे गंभीर और निर्णायक चरण में पहुंच चुका है और सरकार राज्य से नशों का पूर्ण सफाया करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बलतेज पन्नू ने नशा तस्करों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वे या तो पंजाब छोड़ दें या फिर सख्त और बिना समझौते वाली कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि जब तक पंजाब से नशे की बुराई खत्म नहीं हो जाती, सरकार चैन से नहीं बैठेगी।

Drug smugglers खिलाफ 1.5 लाख वालंटियर अभियान में सक्रिय

पन्नू ने बताया कि पंजाब सरकार ने बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां, नशा तस्करों की संपत्तियों की कुर्की, एनडीपीएस एक्ट के तहत सजा और जनभागीदारी के माध्यम से कार्रवाई तेज कर दी है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति मोर्चा के लगभग 1.5 लाख वालंटियर इस अभियान में सक्रिय रूप से सहयोग दे रहे हैं।

इस दौरान कुलवंत सिंह सिद्धू और नशा मुक्ति मोर्चा के सदस्य भी मौजूद रहे। पन्नू ने कहा कि भगवंत सिंह मान सरकार उन लोगों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है, जो नशे के खिलाफ बहादुरी से लड़ रहे हैं और तस्करों को बेनकाब कर रहे हैं।

यह भी पढ़े :- Kultar Sandhwan की अपील : बच्चों का मोबाइल इस्तेमाल करें सीमित

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts