पंजाब

पंजाब के हिंदू व्यापारियों को परेशान कर रही ED Party

14 Views
ED Party is harassing Hindu traders in Punjab
ED Party is harassing Hindu traders in Punjab

ED Party रेड को लेकर भाजपा पर बरसे अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली/चंडीगढ़, 9 जून (ध्रुव)। अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में व्यापारियों के यहां हुई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा एजेंसियों का इस्तेमाल कर पंजाब के हिंदू व्यापारियों को परेशान कर रही है और इसे उन्होंने ED Party की राजनीति करार दिया।

केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारी राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि पंजाब सरकार और राज्य के लोग उनके साथ खड़े हैं तथा किसी भी प्रकार के राजनीतिक दबाव का मिलकर मुकाबला किया जाएगा।

इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब के व्यापारी राज्य के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है, जिसे पंजाब के लोग स्वीकार नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार व्यापारिक समुदाय के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

भाजपा की आलोचना करने पर कांग्रेस को आपत्ति क्यों

इस दौरान केजरीवाल ने भाजपा और अकाली दल के संभावित राजनीतिक समीकरणों को लेकर भी टिप्पणी की और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों की आलोचना करने पर कांग्रेस को आपत्ति क्यों हो रही है।

उधर, मनीष सिसोदिया ने भी केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और ईडी की कार्रवाई को लेकर भाजपा की आलोचना की। उन्होंने कहा कि देश को नवाचार, तकनीक और निवेश आधारित अर्थव्यवस्था की जरूरत है, जबकि एजेंसियों की कार्रवाई से कारोबारी माहौल प्रभावित हो रहा है। सिसोदिया ने दावा किया कि निवेश और रोजगार के अवसरों पर भी इसका असर पड़ रहा है।

आप नेताओं ने कहा कि पंजाब में व्यापारियों को डराने या दबाव बनाने की किसी भी कोशिश का विरोध किया जाएगा और राज्य सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।

यह भी पढ़े :- जनता नहीं, खाली सीटों को भाषण देकर लौटे Nayab Saini

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts