पंजाब

Punjab Startup : 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ की सीड ग्रांट

12 Views
Punjab Startup 31 startups get seed grant of Rs 1.07 crore
Punjab Startup 31 startups get seed grant of Rs 1.07 crore

CM भगवंत मान ने Punjab Startup युवाओं को दिया बड़ा संदेश

चंडीगढ़, 9 जून (ध्रुव)। पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने राज्य के 31 स्टार्टअप्स को कुल 1.07 करोड़ की सीड ग्रांट वितरित करते हुए कहा कि पंजाब तेजी से देश के प्रमुख Punjab Startup हब के रूप में उभर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के युवा अब नौकरी खोजने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बन रहे हैं और राज्य सरकार उनके सपनों को साकार करने के लिए हर संभव सहयोग दे रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि Punjab Startup and Industrial Policy 2026 के तहत सीड ग्रांट की राशि 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दी गई है। इसके तहत 7 स्टार्टअप्स को 5-5 लाख और 24 स्टार्टअप्स को 3-3 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान की गई। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये स्टार्टअप्स आने वाले समय में हजारों रोजगार अवसर पैदा करेंगे और युवाओं के विदेश पलायन को कम करने में मदद करेंगे।

इनोवेशन एवं स्टार्टअप विकास के केंद्र बनाने पर जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब हमेशा से उद्यमियों की धरती रहा है और दुनिया भर में पंजाबी अपनी मेहनत, नवाचार और कारोबारी सोच के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि सफल उद्यमियों की अगली पीढ़ी पंजाब से निकले और अपनी कंपनियां भी पंजाब में ही स्थापित करे।

मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को इनोवेशन एवं स्टार्टअप विकास के केंद्र बनाने पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी प्रतिभाशाली युवा का सपना केवल संसाधनों की कमी के कारण अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार स्टार्टअप्स को शुरुआती चरण में वित्तीय सहायता, मार्गदर्शन और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़े :- पंजाब के हिंदू व्यापारियों को परेशान कर रही ED Party

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts