पंजाब

90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली देकर भी मुनाफा कमा रहा Electricity Department

106 Views
Electricity Department is earning a profit
Electricity Department is earning a profit

पहले बिजली प्लांट बेचे जा रहे थे, लेकिन हमने 540 मेगावाट गोइंदवाल थर्मल पावर प्लांट खरीदकर नया रचा इतिहास : भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़, 6 अप्रैल (The State Headlines)। पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने सोमवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी सरकार के नेतृत्व में राज्य के बिजली क्षेत्र में बड़ा ढांचागत बदलाव हुआ है। उन्होंने कहा कि जो Electricity Department पहले घाटे में था, वह अब 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली देने के बावजूद मुनाफे में आ गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा 600 यूनिट मुफ्त बिजली देने की योजना से अधिकांश परिवारों के बिजली बिल शून्य हो गए हैं। साथ ही पिछली सरकारों की सार्वजनिक संपत्तियों को बेचने की नीति को बदलते हुए सरकार ने 540 मेगावाट गोइंदवाल थर्मल पावर प्लांट खरीदकर बिजली उपलब्धता को मजबूत किया है।

उन्होंने कहा कि औद्योगिक और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में कमी की गई है, जबकि किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। नए सबस्टेशन और ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली ढांचे को मजबूत किया गया है।

रोजगार के मोर्चे पर सरकार ने बिजली क्षेत्र में 9593 युवाओं को नौकरी दी है, जबकि 1750 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। Punjab State Power Corporation Limited को ए+ रेटिंग मिलना और राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल करना इस सुधार का संकेत है।

नहरी पानी का उपयोग 22 प्रतिशत से बढ़कर 78 प्रतिशत

प्रेस कॉन्फ्रेंस में Bhagwant Singh Mann ने कहा कि पहली बार राज्य में लोगों को बिना अतिरिक्त आर्थिक बोझ के 24 घंटे बिजली मिल रही है। उन्होंने बताया कि सिंचाई के लिए नहरी पानी का उपयोग 22 प्रतिशत से बढ़कर 78 प्रतिशत हो गया है और जल्द ही इसे 90 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य है।

सिंचाई सुधारों पर उन्होंने कहा कि भाखड़ा नहर की क्षमता 9500 क्यूसेक है, लेकिन अब 11,000 क्यूसेक पानी किसानों को दिया जा रहा है, जिससे बिना जमीन अधिग्रहण के अतिरिक्त क्षमता तैयार की गई है।

बिजली आपूर्ति के मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि धान सीजन के दौरान किसानों को आठ घंटे से अधिक बिजली दी गई और दिन के समय 95 प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की गई।

Electricity Department : अप्रैल 2022 से अब तक पीएसपीसीएल और पीएसटीसीएल में 9593 नियुक्तियां

रोजगार आंकड़ों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि अप्रैल 2022 से अब तक पीएसपीसीएल और पीएसटीसीएल में 9593 नियुक्तियां की गई हैं, जिनमें बड़ी संख्या सीधी भर्ती की है। रिकॉर्ड उपलब्धि के रूप में पंजाब ने 5 जून 2025 को 16,670 मेगावाट की अधिकतम बिजली मांग को पूरा किया, जो पिछले रिकॉर्ड से अधिक है। सरकार ने 1080 करोड़ रुपये में निजी थर्मल प्लांट खरीदकर लागत में बड़ी बचत की है।

सरकार के अनुसार, इसी क्षमता का नया प्लांट लगाने में करीब 4320 करोड़ रुपये खर्च होते। गोइंदवाल साहिब स्थित इस प्लांट का प्रदर्शन अधिग्रहण के बाद बेहतर हुआ है और प्लांट लोड फैक्टर में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

बुनियादी ढांचे में सुधार करते हुए ट्रांसमिशन क्षमता 7400/8000 मेगावाट से बढ़ाकर 10400/10900 मेगावाट कर दी गई है। कोयला आपूर्ति में सुधार से 1462 करोड़ रुपये की बचत भी हुई है।

26 नए 66 केवी सबस्टेशन, 194 ट्रांसफार्मर अपग्रेड और सैकड़ों किलोमीटर नई लाइनें बिछाई

स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले छह वर्षों में ग्रीन एनर्जी का हिस्सा 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 80 प्रतिशत किया जाएगा। सौर ऊर्जा परियोजनाओं के तहत हजारों मेगावाट क्षमता जोड़ी जा रही है और रूफटॉप सोलर को भी बढ़ावा दिया गया है। नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 26 नए 66 केवी सबस्टेशन, 194 ट्रांसफार्मर अपग्रेड और सैकड़ों किलोमीटर नई लाइनें बिछाई गई हैं।

एक नई पहल के तहत किसानों के खेतों से गुजरने वाली हाई-टेंशन तारों को भूमिगत करने की योजना शुरू की जाएगी, जिससे किसानों और फसलों को सुरक्षा मिलेगी।

कानून-व्यवस्था पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि साइबर अपराध से निपटने के लिए पुलिस को आधुनिक बनाया जा रहा है और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है।

किसानों को राहत देते हुए उन्होंने कहा कि हालिया मौसम से गेहूं की फसल को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए विशेष गिरदावरी के आदेश दिए गए हैं और रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा।

यह भी पढ़े :- पंजाब में NDPS केस में 89 फीसदी Conviction Rate, नशा तस्कर कोर्ट में क्यों हारे ?

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts