पंजाब

राजपुरा के सरकारी हस्पताल में बने आँखों का स्पेसलिस्ट विंग

35 Views
Neena Mittal MLA Rajpura

Neena Mittal MLA Rajpura ने उठाया विधानसभा में मुद्दा

दी स्टेट हैड लाइंस
चंडीगढ़।
Neena Mittal MLA Rajpura: राजपुरा एक इंडस्ट्रीज इलाका बन चुका है और इस इलाके में रोजाना ही बड़े स्तर पर आंखों के मरीजों की गिनती में इजाफा देखा जा रहा है। ऐसे में राजपुरा के लोगो को आँखों का इलाज करवाने के लिए पटियाला या फिर चंडीगढ़ की तरफ जाना पड़ता है। इसलिए राजपुरा के सरकारी अस्पताल में ही आंखों का एक स्पेशलिस्ट विंग बनाने की जरूरत है। इसलिए सेहत मंत्री राजपुरा में स्पेशल आंखों का विंग जरूर बनवाएं। यह मांग राजपुरा की विधायक नीना मित्तल द्वारा विधानसभा में की गई है। Neena Mittal MLA Rajpura

पंजाब विधानसभा में जीरो काल के दौरान राजपुरा की विधायक नीना मित्तल द्वारा मुद्दा उठाया गया कि राजपुरा में आंखों के मैरिज बड़े स्तर पर बढ़ रहे हैं ऐसे में वहां पर स्पेशलिस्ट विंग बनाने की जरूरत है। राजपुरा में जो सरकारी अस्पताल है उसमें कुछ हिस्सा खराब होने के चलते खस्ता हालत में चल रहा है तो उसे जगह पर आंखों का स्पेशलिस्ट अस्पताल बनाया जा सकता है। नीना मित्तल द्वारा उठाए गए इस मुद्दे पर भले ही सेहत मंत्री द्वारा कोई भी जवाब नहीं दिया गया परंतु उनकी तरफ से किए गए इशारे से ऐसा लग रहा था कि वह जल्द ही इस संबंध में विचार जरूर करेंगे। Neena Mittal MLA Rajpura:

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts