पंजाब

पंजाब में Mining Mafia का “खौफ”, गुंडे रहे है अधिकारियों के घरों के बाहर ‘रैकी’

1 Views
Mining Mafia
Mining Mafia

-- रोपड़ और आनंदपुर साहिब समेत पंजाब के कई जिलों से अधिकारी कर रहे हैं शिकायत

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़ l
पंजाब में Mining Mafia का 'डर' खनन विभाग के अधिकारियों को कुछ ज्यादा ही सता रहा है और इनका खौफ तक अधिकारीयों में फैला हुया है l स्थिति यह है कि माइनिंग विभाग में कार्यरत अधिकारी कब घर से बाहर या फिर दफ्तर से कहीं भी जाते हैं, इसकी सारी जानकारी माइनिंग माफिया तक पहुंच रही है l माइनिंग माफिया के गुंडे लगातार इन अधिकारियों का पीछा कर रहे हैं और उनके घरों से लेकर दफ्तरों तक पीछा किया जा रहा है l इस संबंध में अधिकारियों ने खुद विभाग के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर को जानकारी दे दी है और वे जल्द ही इस संबंध में अपने स्तर पर कार्रवाई करने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी प्रक्रिया गुप्त रूप से किया जाएगा।

Mining Mafia के 'गुंडे' अधिकारियों पर रख रहे है 24 घंटे नजर

जानकारी के मुताबिक पंजाब में अवैध माइनिंग को खत्म करने की कोशिश में जुटी पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार काफी हद तक सफल भी रही है और सख्त कदम भी उठाए गए हैं, लेकिन फिर भी Mining Mafia से जुड़े लोग अपना अवैध कारोबार जारी रखे हुए हैं l वे हर संभव प्रयास भी कर रहे हैं कि उनका यह नाजायज काम चलता रहे l इस कोशिश में खनन माफिया सरकारी अधिकारियों को भी निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं l

पिछले कुछ समय से माइनिंग माफिया के 'गुंडे' विभागीय अधिकारियों के घरों के बाहर चौबीसों घंटे नजर रख रहे हैं कि अधिकारी घर छोड़कर कब और कहां जा रहे हैं। जब भी खनन विभाग के कोई एस.डी.ओ और जब एक्सियन स्तर तक का कोई अधिकारी अपने घर या कार्यालय से निकलकर अपनी गाड़ी में बैठता है तो टेलीफोन की घंटी बजती है कि वह अधिकारी अपनी गाड़ी में बैठ गया है। इसके साथ ही रैकी कर रहे गुंडे अधिकारी की गाड़ी का पीछा भी कर रहे हैं l इस तरह रोपड़ और आनंदपुर साहिब से ही इस तरह की अधिक जानकारी मिल रही है, जबकि अन्य पंजाब के अधिकारी भी ऐसी घटनाओं की जानकारी दे रहे हैं।

खनन माफिया पहुंचा सकते हैं नुकसान

खनन विभाग के अधिकारियों की रैकी अब तक अवैध माइनिंग पर छापेमारी रोकने के मकसद से ही की जा रही है, लेकिन अधिकारियों को डर है कि भविष्य में ये माफिया उन्हें भी निशाना बना सकते हैं, क्योंकि छापेमारी से माइनिंग माफिया निशाने पर होंगे l अगर उन्हें पता चल जाए कि अधिकारी छापेमारी करने आ रहे हैं तो वे पहले से तैयारी करते हुए किसी हथियार या किसी अन्य चीज से अधिकारियों को नुकसान पहुंचा सकते हैं l यह खौफ उनसे सता रहा है l

यह खबर भी पढ़े :

मामला विचाराधीन है, हम जल्द कार्रवाई करेंगे: गुरमीत सिंह

माइनिंग विभाग के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में आया है और वे इसे गंभीरता से ले रहे हैं l इस मामले में जल्द ही कार्रवाई की जायेगी l रैकी किसी भी उद्देश्य से की जाए, उसको गलत ही माना जाएगा। इसलिए इस तरह की गुंडागर्दी करने वाले के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts