पंजाब

Firing in Punjab: गाने को लेकर शादी में फायरिंग, दिल के पास लगी गोली

58 Views
Firing in Punjab
Firing in Punjab

Firing in Punjab: लुधियाना के पक्खोवाल के एले ग्रीन मैरिज पैलेस का मामला

दी स्टेट हैडलाइंस
लुधियाना।
Firing in Punjab: शादी में गाने को लेकर लड़के वालों के साथ आए कुछ लड़कों ने फायरिंग कर दी गयी है। जिसके चलते शादी में नाच रहे एक लड़के की छाती के पास से गोली गुजरी है जिसके चलते उस लड़के को स्थानक सिविल हस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है। लड़के की हालत के बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा रहा है दूसरी तरफ लुधियाना पुलिस की तरफ से मैरिज पैलेस को सील करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक गोली चलाने वाले लड़कों के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल रही है। Firing in Punjab

जानकारी अनुसार लुधियाना के पक्खोवाल के नजदीक पढ़ने वाले गांव लितरा से बारात पैलेस में पहुंची थी। जहां पर लड़के पक्ष के कुछ लड़कों द्वारा शराब पीकर डांस किया जा रहा था इस दौरान ही डीजे में गाने को बदलने को लेकर कहा सुनी शुरू हो गई। मामला इतना बिगड़ गया कि एक लड़के द्वारा मौके पर फायरिंग करनी शुरू कर दी जिसके चलते लड़की पक्ष से आए एक लड़के गुरसेवक सिंह उर्फ विक्की को छाती पर गोली लगने की बात बताई जा रही है। लड़कों की तरफ से तीन राउंड फायरिंग की गई थी उसमें से दो राउंड फायरिंग पैलेस की छत पर लगी है। Firing in Punjab

पुलिस को सूचित कर लड़के को पहुंचाया अस्पताल

शादी में अचानक से गोली चलने के चलते मौके पर हड़कंप मच गया जिसके चलते गोली चलाने वाले युवक वहां से गायब हो गए जबकि गोली लग गुरसेवक सिंह को घायल अवस्था में मौजूद लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचा और तुरंत इस संबंध में जानकारी दुगरी थाने में पुलिस को दी गई ताकि अगली कार्रवाई की जा सके। Firing in Punjab

पुलिस ने गिरफ्त में लिए युवक, हो रही है मेडिकल जांच : एसीपी

लुधियाना पुलिस के एसीपी गुरु इकबाल सिंह ने बताया कि गोली लगे युवक गुरसेवक सिंह का इलाज अस्पताल में चल रहा है तो दूसरी तरफ पुलिस द्वारा उन लड़कों को राउंडअप किया है जिन्होंने गोली चलाई थी। पुलिस द्वारा उनका मेडिकल कराया जा रहा है ताकि यह पता लग सके की गोली चलाने वाले लड़के नशे में थे या फिर नहीं। एसीपी गुरु इकबाल सिंह ने आगे बताया कि इस मामले में सख्ती से कार्रवाई की जा रही है और मैरिज पैलेस के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी क्योंकि शादी में इस तरीके से हथियार लेकर आने में पाबंदी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस बारे में अगली सूचना दी जाएगी कि गोली चलाने के पीछे मुख्य क्या कारण है ?

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts