चंडीगढ़

Kiran Bedi होगी पंजाब की नई गवर्नर !

91 Views
Kiran Bedi Punjab
Kiran Bedi Punjab

अन्ना आंदोलन में अरविंद केजरीवाल के साथ किया हुआ है काम

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी Kiran Bedi पंजाब की राज्यपाल हो सकती है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार होने के चलते किरण बेदी को राज्यपाल बनाए जाने के चर्चे खूब चल रहे हैं क्योंकि आम आदमी पार्टी के साथ किरण बेदी का पुराना रिश्ता भी रहा है ।जिसके चलते वह पार्टी के तौर-तरीकों को अच्छे ढंग से जानती हैं और इन्हें किस तरीके से काबू में रखा जा सकता है इस बारे में भी उन्हें भली-भांति जानकारी है।

किरण बेदी को पंजाब का राज्यपाल बनाए जाने के संबंध में कोई भी अधिकृत आदेश नहीं आए हैं परंतु पंजाब भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. कमल सोई द्वारा अपने ट्विटर हैंडल पर किरण बेदी को पंजाब का राज्यपाल बनाए जाने की बधाई देते हुए उनके संबंध में काफी लिखा भी था परंतु जैसे ही इस मामले को लेकर हलचल बड़ी तो कमल सोई द्वारा अपने ट्विटर हैंडल से इस पोस्ट को भी हटा दिया गया।

कमल सोई द्वारा ट्विटर हैंडल से पोस्ट को हटाए जाने के पश्चात भी किरण बेदी को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किए जाने की चर्चा पंजाब भर में खूब चल रही है। ऐसा माना जा रहा है कि सोमवार को इस संबंध में कोई आदेश आ सकता है किरण बेदी या फिर किसी नए राज्यपाल की नियुक्ति सोमवार को हो सकती है।

आखिरकार कौन है Kiran Bedi

Who is kiran bedi : किरण बेदी देश की पहली आईपीएस अधिकारी होने के साथ-साथ अन्ना हजारे के साथ दिल्ली आंदोलन में शामिल होने वाली महिला लीडरों में से एक थी। उनको इस आंदोलन में भाग लेने का निमंत्रण भी खुद अरविंद केजरीवाल द्वारा भेजा गया था। अन्ना आंदोलन के दौरान अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के साथ मिलकर किरण बेदी ने काफी ज्यादा काम किया है परंतु जैसे ही इनके द्वारा आम आदमी पार्टी का गठन किया गया तो किरण बेदी ने इसे दूरियां बना ली थी।

एक समय आया कि 2014 में जब लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री का चेहरा बनकर सामने आए थे तो किरण बेदी ने नरेंद्र मोदी का साथ देना बेहतर समझा था और आम आदमी पार्टी का उनके द्वारा विरोध किया गया था। इसके पश्चात दिल्ली में वह भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री के चेहरे पर अरविंद केजरीवाल की पार्टी के खिलाफ चुनाव भी लड़ चुकी हैं। किरन बेदी 28 मई 2016 से लेकर 16 फरवरी 2021 तक पुडुचेरी के उपराज्यपाल भी रह चुकी है।

https://twitter.com/thekiranbedi

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts