पंजाब

रहबर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में Fresher Party का आयोजन

33 Views
Fresher Party
Fresher Party

विजय गर्ग
भवानीगढ़, 29 मार्च
Fresher Party: रहबर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में न्यू जी.एन.एम विद्यार्थियों के आगमन पर फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी का मुख्य उद्देश्य नए छात्रों को बधाई देना और उनके भविष्य के सपनों की नई उड़ान की कामना करना था। पार्टी की शुरुआत रहबर फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. एमएस खान और वाइस चेयरमैन डॉ. कफला खान ने दीप जलाकर की। उन्होंने यह भी कहा कि नए विद्यार्थियों का स्वागत है। Fresher Party

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया जिसमें गिद्दा, भांगड़ा तथा संस्कृति से संबंधित लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई। इस मौके पर मिस फ्रेशर राजिंदर कौर, मिस्टर फ्रेशर अरस सहोता और मिस फेयरवेल जसवीर कौर को मिस्टर फेयरवेल नवेद अख्तर को ताज पहनाया गया। अंत में कॉलेज की प्रिंसिपल श्रीमती रमनदीप कौर ने रहबर फाउंडेशन के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन को धन्यवाद किया और विद्यार्थियों को उनके सर्वपखी विकास का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर संस्थान के टीचिंग और नान टीचिंग स्टाफ़ भी शामिल थे। Fresher Party

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts