पंजाब

Visa ना लगने से परेशान वियक्ति ने गोली मार की आत्म हत्या

48 Views
Punjab News
Punjab News

Punjab News: विदेश का वीजा रिजेक्ट होने पर एक व्यक्ति ने अपने आप को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मृतक व्यक्ति की पहचान साधा सिंह के रूप में हुई है। जो कि साइकिल पार्ट्स का कारोबारी बताया जा रहा है। जो की मिल्लर गंज का रहने वाला था। Punjab News

मिली जानकारी के अनुसार मृतक साधा सिंह विदेश में सेट होना चाहता था। साधा सिंह का दो बार पहले भी वीजा रिजेक्ट हो चुका था और तीसरी बार वीजा रिफ्यूज होने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। परेशानी के कारण वह बाथरूम में जाकर सिर पर गोली मार ली। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। Punjab News

फोरेंसिक एक्सपर्ट मामले की जांच कर रही लुधियाना के SHO विक्रमजीत सिंह ने बताया कि साधा सिंह के परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि परिवार की तरफ से लिखे बयानों के अनुसार सोमवार रात को परिवार वाले खाना खाने के लिए कह कर साधा सिंह ने बाथरूम में उसने अपने आप को गोली मार ली। इसकी आवाज सुनते ही परिवार वालों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर खून से लथपथ साधा सिंह को हस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने उसको मृतक घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि मृतक के सर में 0.2 एमएम की गोली लगी है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts