चंडीगढ़

आम आदमी पार्टी के मेयर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

32 Views
Arvind Kejriwal Arrest
Arvind Kejriwal Arrest

Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद लगातार आम आदमी पार्टी के वर्कर, भाजपा का विरोध कर रहे हैं। आज आम आदमी पार्टी की तरफ से दिल्ली में एक बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया गया था। जिसको लेकर चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी के मेयर कुलदीप कुमार, सह प्रभारी सनी अहलूवालिया समेत कई वर्कर प्रदर्शन कर रहे थे। आम आदमी पार्टी के वर्कों को प्रदर्शन करते देख दिल्ली पुलिस ने उनको अरेस्ट कर लिया। Arvind Kejriwal Arrest

Arvind Kejriwal Arrest: मेयर समेत कई वर्कर को पुलिस ने किया अरेस्ट

मिली जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी की तरफ से आज दिल्ली में बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया था। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ से मेयर कुलदीप कुमार, सह प्रभारी सनी अहलूवालिया, पार्षद रामचंद्र यादव, जसविंदर कौर, नेहा, योगेश ढींगरा, दमनप्रीत सिंह और कई अन्य नेता इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। जब यह सभी प्रदर्शन करने लगे तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। यह सभी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन कर रहे थे। आज वह प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने निकले थे। जबकि प्रधानमंत्री आवास के नजदीक 144 की धारा लगी हुई है। जब पुलिस कर्मचारियों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुक। जिसके बाद पुलिस ने उन सभी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। Arvind Kejriwal Arrest

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts