पंजाब

रोज़ाना 38 केस दर्ज कर रही है सरकार, 55 नामजद तो 53 गिरफ्तार

10 Views

-- रोज़ाना नशे को लेकर पंजाब में बड़ी करवाई कर रही मान सरकार

-- अमृतसर और फिरोजपुर में दर्ज किए गए सबसे ज्यादा मामले

दी स्टेट हैडलाइंस

चंडीगढ़।

रोज़ाना नशे के मामलों में पंजाब की भगवंत मान सरकार लगातार ना सिर्फ मामले दर्ज कर रही है, बल्कि बड़े स्तर पर गिरफ्तारियां तक कर रही है। पंजाब में रोज़ाना औसतन 38 मामले दर्ज हो रहे है तो 55 दोषियों को नामजद करते हुए 53 दोषियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। पंजाब के अमृतसर और फिरोजपुर में दर्ज होने वाले मामलों रोज़ाना गिरफ्तारियां की गिनती सबसे ज्यादा है।

कुल 12500 मामले हुए दर्ज तो 17578 किए गिरफ्तार

अभी तक ऐसा कहा जाता रहा है कि नशे के मामले में सरकार काम नहीं कर रही है परंतु पंजाब विधानसभा में पेश हुए आंकड़ों के अनुसार यहां पर कहानी ही कुछ और बयान कर रही है। पंजाब में सरकार की तरफ से बड़े स्तर पर नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धरपकड़ भी की जा रही है। पिछले 330 दिनों में 12500 मामले दर्ज किए जा चुके है तो 18517 को इन मामलों में नामजद किया गया है। इन नामजद किये गए लोगो मे से 17578 कथित दोषियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह भी पढ़े : NOC की नही पड़ेगी जरूरत, सभी नाजायज़ कॉलोनी होगी अप्रूव्ड

अमृतसर में 1168 तो फिरोजपुर में 1075 हुए गिरफ्तार

नशे के मामलों में फिरोजपुर में सभी से ज्यादा 876 मामले दर्ज किए गए है तो नामजद 1075 में से सभी 1075 को ही गिरफ्तार कर लिया गया है। यहीं पर अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट में 826 मामले दर्ज किए गए तो नामजद किये गए 1193 में से 1168 को गिरफ्तार कर लिया गया है।

H

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts