पंजाब

गुनीव मजीठिया ने घेरी सरकार, पेंशन पर जवाब नही दे पाए मंत्री

12 Views

-- विधानसभा में बजुर्गो की पेंशन को लेकर उठाया सवाल

-- पूछा, कब मिलेगी बुर्जगों व विधवाओ को 2500 रुपये पेंशन

दी स्टेट हैडलाइंस

चंडीगढ़।

शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर पहली बार जीत प्राप्त करके विधानसभा पहुंची गुनीव मजीठिया ने पेंशन के मुद्दे को लेकर पंजाब सरकार को जमकर घेरा। गुनीव मजीठिया ने सत्ताधारी पार्टी की कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर से पूछा कि आखिरकार कब पंजाब की विधवाओं व बुजुर्गों को 2500 पेंशन मिलेगी। यह उनका हक है क्योंकि इसी वादे के साथ उन्होंने पंजाब के इन बुजुर्गों से वोट हासिल की हुई है।

मंत्री बोले पहले खत्म करेंगे गड़बड़ियां

डॉक्टर बलजीत कौर ने सदन में गुनीव कौर मजीठिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पिछले समय दौरान लगाई गई पेंशन में काफी गड़बड़ियां पाई गई है। फिलहाल वह इन गड़बड़ियों को दूर करने में लगे हुए हैं। जैसे ही इन गड़बड़ियों का दौर खत्म हो जाएगा। उसके तुरंत पश्चात पेंशन की बढ़ोतरी के लिए सरकार की तरफ से विचार किया जाएगा।

यह भी पढ़े : NOC की नही पड़ेगी जरूरत, सभी नाजायज़ कॉलोनी होगी अप्रूव्ड

संतुष्ट नहीं हुए गुनीव कौर मजीठिया, पूछा आखिर कब तक होगा फैसला

गुनीव कौर मजीठया सदन के बीच मंत्री डॉक्टर बलजीत कौर के जवाब से संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने फिर से पूछा कि उन्हें यह बताया जाए कि आखिर कब तक सरकार की तरफ से फैसला लिया जाएगा कि बुजुर्गों व विधवाओं सहित अन्य लाभपत्रियों को 2500 रुपए पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। गुनीव कौर मजीठिया के इस बारे में बार-बार पूछने के पश्चात भी एक ही जवाब आया जल्द ही लेंगे फैसला।

h

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts