पंजाब

Hanish Bansal समर्थकों समेत आम आदमी पार्टी में शामिल

7 Views
Hanish Bansal joins Aam Aadmi Party along with supporters
Hanish Bansal joins Aam Aadmi Party along with supporters

मानसा में अकाली दल को बड़ा झटका

चंडीगढ़, 24 जुलाई (ध्रुव)। पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मानसा में शिरोमणि अकाली दल (बादल) को बड़ा झटका लगा है। अकाली दल के मानसा जिला यूथ प्रधान Hanish Bansal अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने से मानसा की सियासत में राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुम्मण ने Hanish Bansal का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान उन्हें पार्टी का सिरोपा पहनाकर 'आप' परिवार में शामिल किया गया।

हनीश बंसल लंबे समय से शिरोमणि अकाली दल (बादल) के साथ सक्रिय राजनीति में जुड़े हुए थे। पार्टी में रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी वाले पदों पर काम किया है। अब उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने को मानसा में अकाली दल के लिए एक राजनीतिक झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

Hanish Bansal के आने से मानसा में AAP मजबूत होगी: राजबीर घुम्मण

इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुम्मण ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियां समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली हैं। उन्होंने कहा कि हनीश बंसल जैसे जुझारू युवा नेता के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से मानसा में पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

राजबीर घुम्मण ने कहा कि आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने हनीश बंसल और उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत किया।

भगवंत मान की नीतियों से प्रभावित होकर AAP में शामिल हुआ : Hanish Bansal

आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद हनीश बंसल ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की जनहितैषी नीतियों और पारदर्शी शासन से प्रभावित होकर 'आप' में शामिल होने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि वह आम आदमी पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ लोगों तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे।

हनीश बंसल के समर्थकों समेत आम आदमी पार्टी में शामिल होने से मानसा की स्थानीय राजनीति में AAP को नई मजबूती मिलने का दावा किया जा रहा है।

यह भी पढ़े :- Maavan Dhiyan Satkar Yojana : 72 लाख महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts